रांची पहुंची कर्नाटक की मंत्री शशिकला, कहा- झारखंड में बनाएंगे कर्नाटक भवन - Jharkhand News
🎬 Watch Now: Feature Video
रांची: सियासी घमासान के बीच झारखंड में नेताओं के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में कर्नाटक के मंत्री शशिकला अन्ना साहेब और उनके पति सांसद अन्ना साहेब शंकर भी रांची पहुंचे. रांची पहुंचने के बाद ईटीवी भारत से उन्होंने खास बातचीत करते हुए कहा कि वह यहां पर धार्मिक कार्य से आए हैं, लेकिन राज्य में जो सियासी घमासान मचा है उस पर हमारे शीर्ष नेताओं की नजर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि झारखंड और कर्नाटक के बीच कई लोगों का आना जाना लगा रहता है. क्योंकि उनके कई धर्मगुरु झारखंड के मधुबन में लंबा वक्त बिताते हैं, ऐसे में कर्नाटक के कई ऐसे भक्त हैं जिन्हें झारखंड में रहने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मंत्री शशिकला अन्ना साहेब ने कहा कि झारखंड में कर्नाटक भवन बनाया जाएगा, इसके लिए सरकार से बातचीत की जाएगी ताकि झारखंड में आने वाले कर्नाटक के लोगों और भक्तों को राहत मिल सके.