VIDEO: धनबाद में सावन महोत्सव का आयोजन, फिल्मी धुन पर महिलाओं ने किया डांस - झारखंड न्यूज
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/08-08-2023/640-480-19211229-thumbnail-16x9-dnb.jpg)
धनबाद के बाघमारा स्थित हरिणा में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. यहां माहुरी समाज की ओर से सावन महोत्सव आयोजित की गई. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. महिलाओं के द्वारा भोजपुरी और हिंदी गानों पर जमकर डांस किया गया. डीजे की धुन पर महिलाओं ने जमकर थिरकती नजर आईं. बॉलीवुड के गाने और भोजपुरी गीतों पर भी महिलाओं ने जमकर डांस किया. इलाके की महिलाओं ने सावन महोत्सव के दौरान खूब मस्ती, सावन महोत्सव में महिलाएं सावन की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं. हरी साड़ियों के साथ सावन के सोलह सिंगार भी महिलाएं की हुई थीं. कुल मिलाकर सावन महोत्सव का नजारा देखते ही बन रहा था. बता दें कि सावन मास में सावन महोत्सव का भी आयोजन जगह जगह पर किया जाता है. इसी क्रम में बाघमारा में भी आयोजन किया गया.