पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, संग्रहालय में उनसे जुड़ी चीजों का किया मुआयना - Jharkhand news
🎬 Watch Now: Feature Video


Published : Nov 15, 2023, 1:35 PM IST
रांची: झारखंड के लिए आज बड़े गौरव का दिन है. झारखंड के साथ पूरा देश आज आदिवासी गौरव दिवस मना रहा है. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा के संग्रहालय पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें प्रणाम किया. अंग्रेजों ने अमर क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा को इसी जेल में बंद रखा था. पीएम नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे और यहां लगी उनकी तमाम स्मृतियों को देखा. झारखंड आज अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है. ऐसे में भगवान बिरसा मुंडा भगवान बिरसा की स्मृतियों को जिस तरीके से देश के फलक पर रखा गया, देश को आजाद करने के लिए बिरसा मुंडा ने जिस तरीके से अपने जान की आहुति दी, उन तमाम चीजों को उनके संग्रहालय में प्रधानमंत्री ने देखी. आजादी के महान नायक भगवान बिरसा मुंडा के गांव भी पीएम मोदी गए. मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो भगवान बिरसा मुंडा के गांव गए हैं.