कांग्रेस ने रामगढ़ में निकाली भारत जोड़ो यात्रा, केंद्र सरकार विरोधी लगाए नारे

By

Published : Dec 4, 2022, 6:57 AM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:34 PM IST

thumbnail
रामगढ़ः जिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत रैली (Congress took out Bharat Jodo Yatra in Ramgarh)निकाली. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रामगढ़ प्रखंड परिसर से जिला मैदान तक पहुंचे. झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा अब तक 13 जिले में हो गई है. इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर(state congress president rajesh thakur), मंत्री रामेश्वर उरांव, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे. भारत जोड़ो यात्रा पटेल चौक से शुरू होकर रामगढ़ ब्लॉक, मेन रोड, थाना चौक, झंडा चौक, चट्टी बाजार होते हुए जिला मैदान तक पहुंची. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नफरत, बेरोजगारी और महंगाई को खत्म करने के लिए राहुल गांधी के द्वारा भारत छोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि यात्रा झारखंड के सभी जिलों में निकाली जा रही है. अब तक 13 जिले में यात्रा निकाली जा चुकी है. आने वाले समय में बाकी जिलो में भी लोगों को जागरूक कएने के लिए यात्रा निकाली जाएगी.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:34 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.