ETV Bharat / state

बीजेपी और रघुवर सरकार तानाशाह, बीजेपी के लक्ष्य को पूरा नहीं होने देगी कांग्रेस: रामेश्वर उरांव

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चाईबासा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा. रामेश्वर उरांव ने जानकारी दी है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव राज्य में गठबंधन के तहत लड़ेगी.

author img

By

Published : Sep 17, 2019, 9:11 PM IST

जानकारी देते रामेश्वर उरांव

चाईबासा: रामेश्वर उरांव ने चाईबासा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता किया, जिसमें उन्होंने मीडिया को कई अहम जानकारी दी. उन्होंने रघुवर दास की सरकार को अंहकारी, तानाशाही, आदिवासी विरोधी और झारखंड विरोधी बताया. उन्होंने कहा झारखंड आदिवासी प्रदेश है. आदिवासियों ने अंग्रेजों की गुलामी बर्दाश्त नहीं की और भगवान बिरसा मुंडा ने उलगुलान किया और अंग्रेजों को भगाने का काम किया.

जानकारी देते रामेश्वर उरांव

रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड में फिर बिरसा मुंडा जन्म लेंगे और रघुवर दास की तानाशाही और अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकगे. उन्होंने कहा जिस तरह से अंग्रेजों ने आदिवासियों की जमीन हड़पी थी उसी तरह रघुवर सरकार भी आदिवासियों और मूलवासियों की जमीन हड़प रही है.

इसे भी पढ़ें:- सैकड़ों लोगों ने JVM का दामन थामा, बाबूलाल मरांडी ने कहा- राज्य में हैं बदलाव के संकेत

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि विधानसभा चुनाव 2019 की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है. उन्होंने कहा की कांग्रेस राज्य में बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तहर तैयार है. रामेश्वर उरांव ने कहा कि रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेंगे. उन्होंने विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की भी बात कही.

Intro:चाईबासा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के चाईबासा आगमन पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस- झामुमो और सहयोगी दलों के साथ महागठबंधन के रूप में मजबूती से उतरेगा और अहंकारी रघुवर सरकार को उखाड़ फेकेगे। इस बार भाजपा 65 प्लस नहीं भाजपा तड़ीपार होगा ।

Body:रामेश्वर उरांव ने चाईबासा सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि रघुवर दास की अंहकारी और तानाशाही सरकार है, आदिवासी विरोधी है झारखंड विरोधी है। झारखंड आदिवासी प्रदेश है आदिवासियों ने अंग्रेजों की गुलामी नहीं बर्दाश्त की और भगवान बिरसा मुंडा ने उलगुलान किया। अंग्रेजो को भगाने का काम किया। फिर बिरसा मुंडा जन्म लेंगे और भाजपा और रघुवर दास की तानाशाही और अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकगे । अंग्रेजों ने आदिवासियों की जमीन हड़पी ठीक उसी तरह भाजपा  और रघुवर सरकार आदिवासियों और मूलवासियों की जमीन हड़प रही है। सीएनटी- एसपीटी एक्ट में संशोधन कर आदिवासियों की जमीन हड़पने में लगी है यह  जनविरोधी सरकार है गांव-गांव में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है बूथ पंचायत गांव स्तर पर प्रखंड जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में लगी है और पूरी मजबूती के साथ भाजपा और जनविरोधी आदिवासी विरोधी  भाजपा और रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव में उतरेगी। गठबंधन के तहत चुनाव होगा और कौन किस सीट पर लड़ेगा, किसे टिकट मिलेगा यह आलाकमान तय करेगा ।पैसे की नहीं जिसके पास वोट की पूंजी है उसी को टिकट मिलेगा। कांग्रेस बड़ी और सबसे पुरानी पार्टी है देश की आजादी से लेकर देश के अब तक के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी ने बलिदान  और अपना योगदान दिया। इस प्रदेश का और आदिवासियों का भला कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं घर- घर ,गांव -गांव जाकर इस जनविरोधी सरकार के क्रियाकलाप को बताएं और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करें ।
उन्होंने कहा कि मैं खुद और कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेष सभी जिलों में भ्रमण का कर रहे हैं और चुनाव के मध्य नजर पार्टी को मजबूत और एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं ।
कांग्रेस बड़ी पार्टी है, मुर्दा नहीं है इसलिए आपस में थोड़ी नोकझोंक और मनमुटाव होता रहता है जिसे मिल बैठकर दूर कर लिया जाएगा।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के चाईबासा पहुंचने पर  सांसद गीता कोडा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने  प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का बुके देकर स्वागत किया । प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा , सिंहभूम के सांसद गीता कोडा, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेष, राज्यसभा  सांसद धीरज साहू, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा ,पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकूू, पूर्व उपाध्यक्ष देवेन्द्र  नाथ  चंपिया सहित पश्चिमी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम लाल प्रमंडल के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसके बाद रामेश्वर उराव इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उराव  और  तमामनेता  कांग्रेस भवन पहुंचे और  पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की  कार्यकर्ताओं में  जॉब और ऊर्जा  फूकने के साथ है कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी मेे जुट जाने का आहवान किया। Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.