ETV Bharat / state

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने किया रामरेखा धाम में दर्शन, हॉकी चैंपियनशिप के सफलता की प्रार्थना की

author img

By

Published : Mar 11, 2021, 8:40 PM IST

सिमडेगा में 11वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप जारी है. चैंपियनशिप के उद्घाटन के मौके पर सिमडेगा पहुंचे हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रों निंगोंबम, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को रामरेखा धाम का भ्रमण किया.

President of Hockey India visited Ramrekha Dham in simdega
रामरेखा धाम

सिमडेगा: हॉकी चैंपियनशिप के उद्घाटन के मौके पर सिमडेगा पहुंचे हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रों निंगोंबम, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को रामरेखा धाम का भ्रमण किया. 11वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के उद्घाटन को लेकर हॉकी संघ के सभी वरीय पदाधिकारी सिमडेगा पहुंचे हुए हैं.

इसे भी पढे़ं: सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को हराया

रामरेखा धाम में दर्शन करने के बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने कहा कि सिमडेगा जिला प्रकृति की गोद में बसा है, सिमडेगा की रचना प्रकृति ने बहुत ही सुंदर तरीके से की है, यहां के निवासी काफी सौभाग्यशाली हैं, कि यहां प्रभु श्रीराम के चरण कमल पड़े थे, आज भी उनकी स्मृतियां रामरेखा धाम में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. रामरेखा धाम में दर्शन कर हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने खेल के सफल संचालन की प्रार्थना की.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.