ETV Bharat / state

सिमडेगाः अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मसीहदास बा का निधन, हॉकी जगत में शोक की लहर

author img

By

Published : Aug 29, 2019, 11:50 AM IST

सिमडेगा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मसीहदास बा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 70 वर्ष की उम्र में उन्होंने हॉकी जगत के साथ ही इस दुनिया को भी अलविदा कह दिया. उनके निधन से खेल विभाग में शोक का माहौल है. सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना कर रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मसीहदास बा का निधन

सिमडेगा: हॉकी सिमडेगा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मसीहदास बा का आज निधन हो गया. पिछले कुछ दिनों से मसीहदास की तबीयत नासाज थी. गुरुवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी 70 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई.

देखें पूरी खबर

मसीहदास बा के निधन से सभी प्रतियोगिती स्थगित
मसीहदास के निधन से हॉकी जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है. इन्होंने अपने जीवन हॉकी पर कुर्बान कर दिया. झारखंड में लोगों के बीच उन्होंने प्रचार-प्रसार भी किए ताकि लोग हॉकी से रूबरू हो सकें और खेल सकें. वहीं उनके निधन से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी सिमडेगा द्वारा जिले में आयोजित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया हैं. जिले का एकमात्र एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के मैचों को स्थगित कर दिया गया है.

इन पदाधिकारियों ने जताया शोक
मसीहदासबा वर्षों पूर्व भारतीय टीम में रहते हुए होलैंड के साथ टेस्ट मैच खेले थे और वो हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजरध्यान के शिष्य भी रह चुके थे. अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मसीहदास बा के देहांत की खबर मिलने पर भाजपा नेत्री सह सामाजिक कार्यकर्ता अलिशा टेटे सहित हॉकी सेंटर के खिलाडियों ने भी 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया. वहीं, हॉकी जगत के लिए उनके योगदानों को याद करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया गया. साथ ही हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, झारखंड महासचिव विजय शंकर सिंह, जिला महासचिव मनोज कोनबेगी, विधायक विमला प्रधान और हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त की है.

Intro:अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मसीहदास का निधन, हॉकी जगत में शोक की लहर

सिमडेगा: हॉकी सिमडेगा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मसिहदास बा का आज निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। गुरुवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने 70 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहा। उनका निधन हॉकी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इन्होंने अपने जीवन का ल हॉकी प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इधर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी सिमडेगा द्वारा जिले में आयोजित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिले का एकमात्र एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के मैचों को स्थगित किया गया है। मसिहदास बा वर्षों पूर्व भारतीय टीम में रहते हुए होलैंड के साथ टेस्ट मैच खेले थे और वे हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजरध्यान के शिष्य भी रह चुके थे। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मसीहदास बा के देहांत की खबर मिलने पर भाजपा नेत्री सह सामाजिक कार्यकर्ता अलिशा टेटे सहित हॉकी सेंटर की खिलाडिय़ों 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। वहीं हॉकी जगत के लिए उनके योगदानों को याद करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। साथ ही हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, झारखंड महासचिव विजय शंकर सिंह, जिला महासचिव मनोज कोनबेगी, विधायक विमला प्रधान तथा हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त की है।

विजुअल-अलिशा टेटे बीजेपी नेत्री सह सामाजिक कार्यकर्ता व हॉकी सेंटर की खिलाडी, शोक व्यक्त करते हुए।

फोटो-धोती में मशाल जलाते हुए मसिहदास बा।Body:NoConclusion:No
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.