ETV Bharat / state

10वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप सिमडेगा में कराने को लेकर प्रस्ताव पारित, 3 जनवरी को खेला जाएगा फाइनल

author img

By

Published : May 29, 2020, 6:27 PM IST

Updated : May 29, 2020, 6:53 PM IST

72वीं हॉकी इंडिया इक्सक्यूटिव बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें हॉकी इंडिया ने आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन स्थल और आयोजन की तारीखों को पारित किया गया. ओलंपिक गेम्स के प्रथम स्वर्णपदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मरांग गोमके जयपाल सिंह की जयंती के अवसर पर 03 जनवरी को इस गेम का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

72nd Hockey India Executive Board meeting held online in Delhi
सिमडेगा में होगा जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप

सिमडेगा: दिल्ली में 72वीं हॉकी इंडिया इक्सक्यूटिव बोर्ड की बैठक ऑनलाइन हुई. इस दौरान हॉकी इंडिया ने आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन स्थल और आयोजन की तारीखों को फाइनल किया गया. बैठक में 10वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियन 2020 को सिमड़ेगा में कराने के प्रस्ताव को पारित किया गया.

देखें पूरी खबर

हॉकी इंडिया ने इसके आयोजन की तारीख अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित की थी, लेकिन हॉकी सिमडेगा ने हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह से निवेदन किया था कि सिमडेगा, गुमला, खूंटी और पड़ोसी राज्य ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले के सैकड़ों राष्ट्रीय और अंतररास्ट्रीय महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ी जो बाहर रहते हैं, वो दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अपने घर वापस आते हैं, अगर यह प्रतियोगिता दिसंबर 2020 में होता है तो जिले के प्रवासी खिलाड़ियों को भी अपने घर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता देखने का अवसर मिलेगा.

72nd Hockey India Executive Board meeting held online in Delhi
लिस्ट जारी

इसे भी पढ़ें:- सिमडेगा में होगा 10वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन, हॉकी इंडिया ने दी मंजूरी

खूंटी जिला में जन्म लिए ओलंपिक गेम्स के प्रथम स्वर्णपदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मरङ्ग गोमके जयपाल सिंह की जयंती 03 जनवरी को है, उनको श्रद्धांजलि देने के लिए फाइनल प्रतियोगिता 03 जनवरी 2020 को किया जाए. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने हॉकी इंडिया की बैठक में रखा, जिसपर अंतरराषंट्रीय हॉकी संघ ने सहमति जताई. इसके लिए सिमडेगा के खेल प्रेमियों ने हॉकी इंडिया और झारखंड के हॉकी संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के प्रति आभार जताया.

Last Updated : May 29, 2020, 6:53 PM IST

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.