ETV Bharat / state

अर्जुन मुंडा ने तीरंदाज कमोलिका और अंकिता को किया सम्मानित, तीरंदाजी विश्व कप में जीता था गोल्ड

author img

By

Published : Jul 3, 2021, 12:51 PM IST

केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप(Archery World Cup) में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया. खिलाड़ी कोमालिका बारी और अंकिता भगत ने स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड और पूरे भारत का नाम रोशन किया है.

minister-arjun-munda-honored-archery-gold-medalist-kamolika-and-ankita
अर्जुन मुंडा ने किया सम्मानित

सरायकेला: तीरंदाजी संघ(Archery Association) की ओर से दामादिरी मैदान में पेरिस के तीरंदाजी विश्व कप(Archery World Cup) में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीरंदाजों को सम्मानित किया गया. इस दौरान भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विश्व विजेता टीम की खिलाड़ी कोमालिका बारी और अंकिता भगत के साथ-साथ कई खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कहा कि कोरोना काल में भी हमारे तीरंदाजों ने विश्व विजेता बन कर यह साबित कर दिया कि हमारे खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर छा जाने का दमखम है.

ये भी पढ़ें- 600 एकलव्य विद्यालयों में तीरंदाजी अनिवार्य, अर्जुन मुंडा शनिवार को 5 नए एकलव्य विद्यालयों की रखेंगे आधारशिला

600 एकलव्य विद्यालयों में तीरंदाजी को शामिल करने का निर्णय

अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमारा लक्ष्य ओलंपिक में पदक हासिल करना है. उन्होंने देश में तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए अपने भविष्य की कार्य योजना की जानकारी देते हुए कहा कि देश के 600 एकलव्य विद्यालयों (Eklavya Schools) में तीरंदाजी को अनिवार्य कर दिया गया है. उन्होंने विशेषकर तीरंदाजी के क्षेत्र में झारखंड की उपलब्धियों की सराहना की. द्रोणाचार्य अवॉर्ड(Dronacharya Award) और विश्व विजेता टीम की कोच पूर्णिमा महतो ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की है.

किन लोगों को किया सम्मानित

विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी कोमालिका बारी, अंकिता भगत के साथ साथ ओलंपियन लक्ष्मी रानी माझी, प्रशिक्षक पूर्णिमा महतो, प्रशिक्षक बी एस राव, हिमांशु मोहंती को भी सम्मानित किया गया. विश्व खेल पत्रकार दिवस(World Sports Journalist Day) के अवसर पर पत्रकारिता से जुड़े सदस्यों के साथ डीएसए के सचिव मोहम्मद दिलदार और कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन को सम्मानित किया गया. तीरंदाजी संघ(Archery Association) ने विश्व विजेता दीपिका कुमारी को शिक्षा देने वाली राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षक पंकजिनी दास, उमा कुमारी, सुजाता दास और सुष्मिता भी सम्मानित की गईं. इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित कई लोग उपस्थित थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.