ETV Bharat / state

कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शनः महिला कांग्रेस नेताओं ने फूंका प्रदेश प्रभारी का पुतला

author img

By

Published : Dec 8, 2022, 2:16 PM IST

Updated : Dec 8, 2022, 2:30 PM IST

झारखंड कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची जारी होते ही विवादों का दौर शुरू हो गया (Women Congress leaders protest in Ranchi) है. इस बार पार्टी की महिला नेताओं को जगह नहीं मिली. जिसके बाद रांची में महिला कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.

Women Congress leaders protest in Ranchi
रांची

रांचीः झारखंड कांग्रेस में जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा के साथ ही विवादों का दौर जारी है. पहले 25 सांगठनिक जिलों में किसी अल्पसंख्यक को जगह नहीं मिलने से हंगामा मचा और बात प्रदेश अध्यक्ष के पुतला फूंकने तक पहुंच गया. इसके बाद आननफानन में कई जिलाध्यक्षों को बदल कर अल्पसंख्यक को जगह दी गयी. वहीं कई अल्पसंख्यक को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया. लेकिन इसमें भी महिला को तरजीह नहीं दी गयी.

इसे भी पढ़ें- जिलाध्यक्षों की सूची जारी होते ही कांग्रेस में मचा घमासान, पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी सफाई

अब जिलाध्यक्षों की सूची में महिलाओं को जगह नहीं मिलने से महिला कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है. इसको लेकर गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में अविनाश पांडे और राजेश ठाकुर का पुतला फूंका (Women Congress leaders protest in Ranchi). आक्रोशित महिला नेताओं ने कहा कि महिलाओं की उपेक्षा स्वीकार नहीं और ये लड़ाई दिल्ली तक जाएगी.

देखें पूरी खबर

4 दिसंबर को झारखंड कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर नये जिलाध्यक्षों को मनोनीत किया गया. नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी की (Jharkhand Congress released list of new district presidents) गयी. कांग्रेस जिलाध्यक्षों को चुनने के लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने साक्षात्कार किया और नामों की सूची राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजा. करीब चार महीने बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने झारखंड कांग्रेस द्वारा भेजे नामों पर मुहर लगी है. इसके बाद नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है. लेकिन इसमें किसी भी महिला को शामिल नहीं किया गया. इसको लेकर गुरुवार को महिलाओं ने रांची में कांग्रेस कार्यालय में प्रदर्शन किया.

कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष के नामों की सूची

बोकारोः उमेश प्रसाद गुप्ता

चतराः प्रमोद कुमार दुबे

देवघरः उदय प्रकाश

धनबादः संतोष कुमार सिंह

दुमकाः महेश राम चंद्रवंशी

पूर्वी सिंहभूमः आनंद बिहारी दुबे

गढ़वाः श्रीकांत तिवारी

गिरिडीहः धनंजय कुमार सिंह

गोड्डाः दिनेश प्रसाद यादव

गुमलाः चिंटू उरांव

हजारीबागः शैलेंद्र कुमार यादव

जामताड़ाः हरि मोहन मिश्रा

कोडरमाः नारायण बरनवाल

खूंटीः रवि मिश्रा

लातेहारः मुनेश्वर उरांव

लोहरदगाः सुखड़ भगत

पलामूः जैश रंजन पाठक

पाकुड़ः श्रीकुमार सरकार

रामगढ़ः शांतनु मिश्रा

रांची ग्रामीणः राकेश किरण महतो

रांची महानगरः कुमार राजा

साहिबगंजः अनिल कुमार ओझा

सरायकेलाः बिशु हेम्ब्रम

सिमडेगाः डेविड तिर्की

पश्चिमी सिंहभूमः चंद्रशेखर दास

Last Updated : Dec 8, 2022, 2:30 PM IST

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.