ETV Bharat / state

भाजपा का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम, महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता राज्यभर की महिलाओं से होंगी रूबरू - etv news

Two day migration program by BJP. झारखंड में भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. इस दौरान महिला मोर्चा के वरिष्ठ नेता राज्यभर की महिलाओं से मिलेंगी और उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगी.

Two day migration program by BJP
Two day migration program by BJP
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Dec 18, 2023, 5:42 PM IST

प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देती महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर

रांची: भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की ओर से दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की शुरूआत की जा रही है. कार्यक्रम 19 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा. कार्यक्रम को लेकर झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन के निर्देश पर दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जा रहा है. अब तक 15 राज्यों में प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है. झारखंड देश का 16वां राज्य है जहां इसकी शुरुआत की जा रही है.

राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद: कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. सभी अधिकारी प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे और महिलाओं की समस्याओं और उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे. उन्होंने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस प्रवास कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर और बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. 48 घंटे तक चलने वाले इस प्रवास कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी वर्षों से पार्टी में योगदान दे रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

2024 चुनाव पर भी होगी चर्चा: प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम में आगामी 2024 के चुनाव पर भी चर्चा होगी. वे सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की समस्याओं से रूबरू होंगी. उसके बाद दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उस निष्कर्ष पर महिला मोर्चा की सभी नेता चर्चा करेंगी और उसके समाधान के लिए ठोस कदम भी उठाये जायेंगे.

यह भी पढ़ें: रांची में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- 2047 तक है भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य

यह भी पढ़ें: कोडरमा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी, लाभुकों के बीच परिसम्पतियों का किया वितरण

यह भी पढ़ें: विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा, भारत बनेगा विकसित राष्ट्र

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.