ETV Bharat / state

RMC ने चलाया विशेष सेनेटाइजेशन अभियान, निगम कार्यालय से हुई शुरुआत

author img

By

Published : May 1, 2021, 5:52 PM IST

राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर रांची नगर निगम की ओर से विशेष सेनेटाइजेशन अभियान शुरू किया गया है. अभियान की शुरुआत निगम कार्यालय से की गई.

RMC launches special sanitation campaign
RMC ने चलाया विशेष सेनेटाइजेशन अभियान

रांचीः राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची नगर निगम ने शनिवार से विशेष सेनेटाइजेशन अभियान शुरू किया है. अभियान की शुरुआत निगम कार्यालय से की गई. इस अभियान की अगुवाई उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार और सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने की.

यह भी पढ़ेंःशवदाह गृह में पैसों की मांग पर रांची नगर निगम ने की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

अभियान की शुरुआत कचहरी चौक स्थित नगर निगम भवन से की गई. इसके बाद शहर के प्रमुख सड़कों, गलियों, मोहल्लों आदि को गाइडलाइन के अनुसार सेनेटाइज किया गया. इसको लेकर नैपशेक स्प्रे मशीन सभी वार्डों के लिए रवाना की गईं थीं. इस अभियान में 22 वाहनों के साथ साथ प्रत्येक वार्ड में 5-6 स्प्रे मशीन उपयोग किया जा रहा है.

नगर आयुक्त कर रहे हैं निगरानी

वैश्विक महामारी कोविड-19 में रांची नगर निगम आमलोगों की सहायता के लिए जुटी है. निगम की ओर से किए जा रहे कार्यों की निगरानी खुद नगर आयुक्त कर रहे हैं, ताकि किसी स्तर पर कोताही न हो पाए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.