ETV Bharat / state

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बारिश के आसार, उत्तरी भाग में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का होगा असर

author img

By

Published : Mar 2, 2022, 10:11 AM IST

Updated : Mar 2, 2022, 1:15 PM IST

झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है. ओडिशा के उत्तरी भाग में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण झारखंड में बारिश का अनुमान है. आने वाले दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान में वृद्धि भी हो सकती है.

Jharkhand Weather Forecast
Jharkhand Weather Forecast

रांची: झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है. राज्य में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. इसका कारण ओडिशा का साइक्लोनिक सरकुलेशन है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने संभावना जताई है कि ओडिशा के उत्तरी भाग में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर झारखंड में देखने को मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें: पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप के पास बंद, पौड़ी में बारिश से लौटी ठंड

हो सकती है बारिश: रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 1 मार्च को झारखंड के दक्षिणी और मध्य भाग में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं. वहीं, 2 मार्च को झारखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर भी गरज के साथ बारिश का अनुमान है.

अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी: आने वाले 3 से 4 दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव होने की संभावना कम है. बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक यानी 0.3 मिलीमीटर बारिश राजधानी रांची में रिकॉर्ड की गई है. राज्य में 32.4 डिग्री सेल्सियस, सबसे अधिक तापमान चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया है और सबसे न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस साहिबगंज में रिकॉर्ड की गई है.

Last Updated : Mar 2, 2022, 1:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.