ETV Bharat / state

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का कांग्रेस के विधायक-सांसदों के साथ बैठक, समर्थन के लिए माले और निर्दलीय से भी होगी चर्चा

रांची में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Presidential candidate Yashwant Sinha) कांग्रेस के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक कर रहे हैं. अपने पक्ष में समर्थन प्राप्त करने के लिए वो झारखंड के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ भी मीटिंग करेंगे.

author img

By

Published : Jul 16, 2022, 12:57 PM IST

Presidential candidate Yashwant Sinha meeting with Congress MLA and MPs in Ranchi
यशवंत सिन्हा

रांचीः राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हजारीबाग से रांची पहुंच गए हैंं. राजधानी के होटल बीएनआर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा कांग्रेस के विधायकों, सांसदों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक (meeting with Congress MLA and MPs in Ranchi) करेंगे. जिसमें 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाले मतदान की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनावः रांची पहुंचे यशवंत सिन्हा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

इससे पहले हजारीबाग से रांची पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने यशवंत सिन्हा का स्वागत किया. यशवंत सिन्हा के साथ होने वाली बैठक के लिए कांग्रेस के विधायक उमाशंकर अकेला, प्रदीप यादव, अनूप सिंह, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, पूर्णिमा नीरज सिंह, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की सहित सभी विधायकों और पार्टी के नेताओं ने यशवंत सिन्हा का स्वागत किया और उनकी जीत की कामना की. इस बैठक के बाद यशवंत सिन्हा मीडिया को भी संबोधित करेंगे.

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की ओर से माले विधायक, एनसीपी और निर्दलीय विधायक को भी आमंत्रित किया गया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व मेयर रमा खलखो, आलोक दुबे, बंधु तिर्की भी इस बैठक में मौजूद हैं. यशवंत सिन्हा के साथ सुधीर कुलकर्णी और प्रभात झा भी उपस्थित हैं. रांची के कार्यक्रम के बाद यशवंत सिन्हा महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे. इससे पहले शुक्रवार को बिहार दौरे से वो रांची पहुंचे थे. जहां देर शाम वो सीधे हजारीबाग के लिए रवाना हो गए थे.

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.