ETV Bharat / state

एकदिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे भाजपा सांसद रामकृपाल यादव - jharkhand news today

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और बिहार के पाटलिपुत्र से भाजपा सांसद राम कृपाल यादव एकदिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. पार्टी कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की और राज्य सरकार के कामकाज पर चर्चा की.

MP Ramkripal Yadav reached Ranchi on one-day tour
एकदिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे भाजपा सांसद रामकृपाल यादव
author img

By

Published : Jun 15, 2021, 9:38 PM IST

रांचीः पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और बिहार के पाटलिपुत्र से भाजपा सांसद राम कृपाल यादव एकदिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. प्रदेश भाजपा कार्यालय में राम कृपाल यादव का स्वागत किया गया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री धर्मपाल से मुलाकात कर रामकृपाल यादव ने राज्य सरकार के कामकाज और झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की.

यह भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संकल्प से सिद्धि-मिशन वन धन का किया शुभारंभ, जानें योजना की खास बात

भाजपा किसान मोर्चा आंदोलन करेगा तेज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य के किसान राज्य सरकार से ऊब चुकी है. किसान आज आंदोलन के लिये सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहा है.

रांची
किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक

नहीं हो रहा बकाया राशि का भुगतान

दीपक प्रकाश ने कहा कि किसान अपनी फसल की बर्बादी देख नही पा रहे हैं. किसान अपनी बकाया राशि के भुगतान के लिये 9 महीने से सरकारी दफ्तर का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को किसानों की आवाज बनने की जरूरत है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.