ETV Bharat / state

विधायक विनोद सिंह पहुंचे मोरहाबादी मैदान, सहायक पुलिसकर्मियों को दी सांत्वना

author img

By

Published : Sep 20, 2020, 3:35 PM IST

बगोदर विधायक विनोद सिंह रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने सहायक पुलिस कर्मियों को सात्वना दी. सहायक पुलिसकर्मियों की मांग को लेकर विधायक ने कहा स्थाई कामों के लिए अस्थाई नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए. तत्काल अभी इन्हें नहीं हटाया जाना चाहिए.

विधायक विनोद सिंह
विधायक विनोद सिंह

रांची: 18 सितंबर को स्थायीकरण की मांग को लेकर सहायक पुलिसकर्मी सीएम हाउस का घेराव करने निकले थे. इस दौरान झारखंड पुलिस के जवानों ने सहायक पुलिसकर्मियों पर जमकर लाठियां बरसाई थी. इस लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए हैं, लाठीचार्ज में घायल हुए सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने विधायक विनोद सिंह मोरहाबादी मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने सहायक पुलिस कर्मियों को सांत्वना दी.

जानकारी देते विधायक

वेतन में होनी चाहिए बढ़ोतरी

सहायक पुलिसकर्मियों की मांग को लेकर विधायक ने कहा स्थाई कामों के लिए अस्थाई नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए. तत्काल अभी इन्हें नहीं हटाया जाना चाहिए. सरकार को एक नीति नियमावली बनानी चाहिए. इनका स्थाई समायोजन का रास्ता निकालना चाहिए और जब तक स्थाई समायोजन का रास्ता साफ नहीं होता, तब तक इनकी वेतन में बढ़ोतरी की जानी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- सरकार और सहायक पुलिसकर्मियों की वार्ता विफल, आंदोलन जारी

स्थायी कार्यों में अस्थाई नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए

पिछली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए माले विधायक विनोद सिंह ने यह भी कहा पिछले 5 सालों में अनुबंध कर्मियों पर लाठियां चली हैं, चाहे वह स्वास्थ्य कर्मी हो, सेविका सहायिका, पारा टीचर हो या मनरेगा हो इससे पूरा राज्य अशांत था. इन लोगों का स्थायीकरण हुआ ही नहीं था और पिछले सरकार ने सहायक पुलिसकर्मियों को अनुबंध में रख लिया, जो नहीं रखना चाहिए क्योंकि चाहे वह पुलिस का काम हो स्वास्थ्य विभाग हो या टीचर का कार्य हो यह स्थाई कार्य है और इन सब की नियुक्तियां स्थाई करनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को सचेत रहने की जरूरत है कि स्थायी कार्यों में अस्थाई नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.