ETV Bharat / state

मत्था टेकने दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, 30 मिनट तक पूजा अर्चना कर मां से मांगी मन्नत - Ranchi latest news

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने शहर रांची में है और लगातार स्पॉट किए जा रहे हैं. आज, सोमवार को महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्तों के साथ तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने देवी मां की पूजा अर्चना की. लगभग 25 से 30 मिनट तक उन्होंने देवी मां का आराधना की.

Mahendra Singh Dhoni in ranchi
Mahendra Singh Dhoni in ranchi
author img

By

Published : Feb 14, 2022, 2:19 PM IST

Updated : Feb 14, 2022, 9:25 PM IST

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने शहर रांची में है और लगातार स्पॉट किए जा रहे हैं. आज, सोमवार को महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्तों के साथ तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने देवी मां की पूजा अर्चना की. लगभग 25 से 30 मिनट तक उन्होंने देवी मां का आराधना की. इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मंदिर में सोमवार होने की वजह से काफी भीड़ थी. नीले रंग की हाफ टीशर्ट में महेंद्र सिंह धोनी अपने कार से दिउड़ी मंदिर पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: धोनी के जाने के बाद से एक फिनिशर की तलाश आज तक जारी: रोहित शर्मा

दिउड़ी मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पंडा ने पूरे विधि विधान से पुजन संपन्न कराया. हालांकि मंदिर से निकलकर नारियल फोड़ने के समय भीड़ की वजह से महेंद्र सिंह धोनी गिरते-गिरते बचे. डीएसपी और थानेदार ने उन्हें संभाल लिया. धोनी अपनी ऑडी कार से खुद ड्राइव करते हुए, दोस्त चिंटू के साथ मंदिर पहुंचे थे. माही के आने की खबर पाते ही उनके चाहने वाले काफी उत्साहित थे. लोगों के बीच उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही. हालांकि धोनी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया और सेल्फी भी ली. इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए बुंडू डीएसपी खुद उनके साथ मौजूद रहे और मंदिर परिसर में सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था.

देखें वीडियो

दिउड़ी मंदिर से महेंद्र सिंह धोनी का गहरा नाता है और वह देवी मां में काफी आस्था रखते हैं. जब भी वह रांची में रहते हैं, समय निकालकर मां के दर्शन के लिए दिउड़ी मंदिर जरूर पहुंचते हैं. वर्ल्ड कप टूर्नामेंट हो या कोई अन्य टूर्नामेंट उससे पहले हमेशा ही महेंद्र सिंह धोनी यहां मत्था टेक कर जाते थे. महेंद्र सिंह धोनी जब वर्ल्ड क्रिकेट में नहीं थे, तब भी अपने दोस्तों के साथ बाइक पर ही दिउड़ी मंदिर पहुंचा करते थे.

Last Updated : Feb 14, 2022, 9:25 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.