ETV Bharat / state

11वीं राज्य स्तरीय जंप रोप प्रशिक्षण सेमिनार और AGM की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी सिंह भी रहे मौजूद

author img

By

Published : Dec 29, 2020, 9:15 AM IST

झारखंड जंप रोप एसोसिएशन और रांची जिला जंप रोप एसोसिएशन की अध्यक्षता में 11वीं राज्य स्तरीय ऑफिशियल ट्रेनिंग प्रशिक्षण सेमिनार 2020 और वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न पदों पर प्रमुखों की नियुक्ति हुई.

jump-rope-training-seminar-and-agm-meeting-in-ranchi
प्रशिक्षण सेमिनार और AGM की बैठक

रांची: झारखंड जंप रोप एसोसिएशन और रांची जिला जंप रोप एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में विधायक कॉन्फ्रेंस हॉल रांची के सभागार में 11वीं राज्य स्तरीय जंप रोप ऑफिशियल ट्रेनिंग प्रशिक्षण सेमिनार 2020 एवं वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित की गई. इसमें विभिन्न जिलों के 87 प्रशिक्षु प्रशिक्षकों ने भाग लिया. इस दौरान उन्हें एसोसिएशन की और से विशेष प्रशिक्षण, लाइव डेमोंसट्रेशन और खेल संबंधित सभी तकनीकी जानकारियां दी गई.

इसे भी पढ़ें- चुनौतीपूर्ण रहा हेमंत सरकार का एक साल का कार्यकाल, सीमित संसाधन में कोरोना से जीती सरकार

बैठक में हुई कई प्रमुख नियुक्तियां

वार्षिक आमसभा की बैठक में विभिन्न पदों पर झारखंड जंप रोप एसोसिएशन के अन्य पदों पर अध्यक्ष के निर्देशानुसार कुछ प्रमुख लोगों को नियुक्त भी किया गया. जिसमें सर्वप्रथम कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर चंचल भट्टाचार्य, वरीय उपाध्यक्ष आलोक कुमार, उपाध्यक्ष भैया मुरारी सिन्हा बने. इसके साथ ही प्रमंडल स्तर पर भी प्रमंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर मे गुमला, के प्रोफेसर सुभाष साहू, उत्तरी छोटानागपुर में गिरिडीह के रविकुमार, संथाल परगना में जामताड़ा के नंदन कुमार सिंह, कोल्हान प्रमंडल में जमशेदपुर के सुनील प्रसाद सिंह एवं पलामू प्रमंडल में गढ़वा के विक्रम कुमार ठाकुर को भारतीय जंप रोप महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया और नियुक्ति पत्र दिया.

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

जंप रोप खेल राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी सिंह ने विशेष रुप से जंप रोप खिलाड़ियों के साथ वैसे खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया. जिन्होंने विभिन्न खेलों में देश और राज्य का नाम रौशन किया है. खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स की तेज तरार धावक सपना कुमारी, योग की एशियन सिल्वर चैंपियन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और NIS कोच कुमारी सृजन और क्रिकेटर अंडर-19 वर्ल्ड कप मैं सिल्वर मेडलिस्ट सुशांत मिश्र के पिता को सम्मानित किया गया. जंप रोप के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया. जिसमें इजराइल भंगरा, महावीर नाग, विजय महतो, शालिग्राम महादेव मानकी, काजल कुमारी, सुगंधा सोरेन, शुक्रमणि कुमारी, उमंग आनंद एवं प्रीतम मुर्मू को सम्मानित किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.