ETV Bharat / state

सालों बाद फाइनल में खेलेगी झारखंड की हॉकी टीम, उत्तर प्रदेश को 5-3 से दी मात

author img

By

Published : Mar 24, 2021, 7:27 PM IST

17 से 25 मार्च तक हरियाणा के जींद में आयोजित ग्यारहवीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय पुरुष सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की हॉकी टीम ने उत्तर प्रदेश को सेमीफाइनल में पेनाल्टी शूटआउट से पराजित किया. 2013 के बाद टीम ने फाइनल में प्रवेश किया है. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है.

Jharkhand's hockey team entered in finals after years, defeated Uttar Pradesh team
सालों बाद फाइनल में खेलेगी झारखंड की हॉकी टीम, उत्तर प्रदेश की टीम को पछाड़कर निकली आगे

रांची: झारखंड हॉकी टीम के लिए बुधवार का दिन बेहद रोमांचक और उपलब्धि वाला रहा. बता दें कि 17 से 25 मार्च तक हरियाणा के जींद में आयोजित ग्यारहवीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय पुरुष सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की हॉकी टीम ने उत्तर प्रदेश को सेमीफाइनल में पेनाल्टी शूटआउट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मैदानी खेल में दोनों ही टीमें दो-दो गोल पर बराबरी पर थे, उसके बाद इनका निर्णय पेनाल्टी शूटआउट में हुआ.

ये भी पढ़ें- एक अप्रैल से चलेगी तपस्विनी एक्सप्रेस, रेलवे ने दी मिली हरी झंडी

गोलकीपर की अहम भूमिका

पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड टीम की ओर से गोलकीपर दुगा मुंडा ने उत्तर प्रदेश के चार गेंद रोककर झारखंड को पहली बार फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इस शूटआउट में दीपक सोरेंग, अमृत तिर्की और ऋतिक रोशन लाकड़ा ने गोल किया. जबकि यूपी की टीम सिर्फ एक गोल कर पाई. मैदानी खेल में नमीत डोड्राय और अभिषेक तिग्गा गोल किया. झारखंड टीम दुगा मुंडा, रितिक रोशन लकड़ा, अमित बा, सुखनाथ गुड़िया, नामित डोड राई, निरमेश तिर्की, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, कमलचिक बड़ाईक, अमृत तिर्की, विनीत टोप्पो, दीपक सोरेंग कुलदीप बारला, एडिशन मींज अभिषेक तिग्गा, असीम एक्का, जेम्स नाग और प्रभात समद, कोच आदम होरो और मैनेजर रोहित कुमार हैं.

अगले मैच का शेड्यूल

गुरुवार को झारखंड टीम का फाइनल मैच मेजबानी हरियाणा के साथ होगा. एक लंबे अरसे के बाद झारखंड की टीम राष्ट्रीय स्तर के किसी टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंची है और इसे लेकर हॉकी झारखंड और झारखंड के खिलाड़ियों में भी उत्साह है.

हॉकी की टीम को बधाई

झारखंड टीम के फाइनल में प्रवेश करने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, रजनीश कुमार, दसरथ महतो, अशोक भगत, माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, सुरजीत झा, गौतम जी, असुंता लकड़ा, प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी समेत हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.