ETV Bharat / state

Weather Forecast Jharkhand: तीन दिन तक संथाल और कोल्हान में बादल छाने का पूर्वानुमान, न्यूनतम में बढ़ोतरी से कम होगी सर्दी

author img

By

Published : Feb 17, 2023, 9:45 AM IST

झारखंड में आज का मौसम कैसा होगा, इसको लेकर पूर्वानुमान है कि पछुआ हवा के प्रभाव से ठंड का एहसास जारी रहेगा. इसके अलावा आगामी तीन दिन तक संथाल और कोल्हान में बादल छाने का पूर्वानुमान है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार इससे न्यूनतम में बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी.

jharkhand-weather-update-forecast-of-cloud-in-santhal-and-kolhan-area
कॉन्सेप्ट इमेज

रांचीः झारखंड में अभी भी ठंड है, पछुआ हवा के प्रभाव से सर्दी अभी तक गयी नहीं है. सर्दी की वजह से कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार है कि आगामी तीन दिन में संथाल और कोल्हान में बादल छाने का पूर्वानुमान है. जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और ठंड से राहत मिलेगी.

पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा में रिकॉर्ड किया गया. रांची में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियम, बोकारो में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियम और रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं 24 घंटे में राज्य में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रहा. रांची का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 29.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 27.1 डिग्री सेल्सियस, देवघर का 26 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का 25.1 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का 26.7 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का 26.3 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा का अधिकतम तापमान 30.2 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

दक्षिण पूर्वी और उत्तर पूर्वी भागों में 03 दिन तक आंशिक बादल का पूर्वानुमानः रांची मौसम केंद्र प्रभारी निदेशक और मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के दक्षिण पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों में अगले तीन दिनों तक आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे. मौसम केंद्र रांची के अनुसार कोल्हान प्रमंडल और और संथाल परगना के जिलों जैसे दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और आसपास के जिलों में 17, 18 और 19 फरवरी को आंशिक बादल बनने की संभावना है. इन इलाकों में बादल बनेंगे लेकिन बारिश होने के आसार बेहद कम हैं. राज्य के अन्य भागों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा.

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, ठंड से मिलेगी राहतः मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अभी पछुआ हवा के प्रभाव से ठंड का एहसास अधिक हो रहा है. इस कारण कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड किया गया है. उन्होंने कहा कि आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 03 से 04 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और राज्य वासियों को ठंड से राहत मिलेगी.

रांची और आसपास के इलाके का मौसमः मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची और आसपास के इलाके में मौसम शुष्क और साफ रहेगा. इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं. हालांकि पछुआ हवा का असर रांची में आंशिक है, शाम के बाद हवा सर्द होने से ठंड का एहसास राजधानी के लोगों को भी हो रहा है. इसी तरह दिन में खिली धूप से मौसम काफी सुहावना है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.