ETV Bharat / state

राजस्व कर्मचारी फायरिंग मामलाः झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ ने की कार्रवाई की मांग

author img

By

Published : Feb 15, 2021, 3:21 AM IST

रविवार को राजधानी रांची में झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक की बैठक हुई. जिसमें रातू अंचल के राजस्व कर्मचारी की गोली मारने वाले की गिरफ्तारी की मांग की गई.

Jharkhand State Revenue Sub Inspector Association demanded arrest of firing accused in ranchi
झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ

रांचीः झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ जिला शाखा की ओर से रातू अंचल के राजस्व कर्मचारी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को गोली मारने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की गई. साथ ही निर्णय लिया गया कि राजस्व कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया नहीं हुई तो राज्यभर के कर्मचारी आंदोलन पर चले जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- रांचीः राजस्व कर्मचारी को अपराधियों ने मारी गोली, लगातार मिल रही थी धमकी

झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ का कहना है कि इस घटना से राजस्व कर्मचारियों में आक्रोश भर गया है. जिस प्रकार कार्यालय से लौटते हुए सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को गोली मारी गई और कर्मचारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है, यह देखकर दूसरे कर्मियों में भी भय कायम हो गया है, वो खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. जाहिर है इसका असर राजस्व कार्य पर भी पड़ेगा. इसलिए कर्मियों की सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई और बदमाशों को गिरफ्तार करने में देरी हुई तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा.

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा

झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने गोली मारने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी और कर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर एसडीओ लॉ एंड ऑर्डर और ग्रामीण SP से भी मुलाकात की. पदाधिकारियों ने कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए कहा है कि बदमाशों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस बैठक में मुख्य रूप से संघ के संरक्षक भरत सिन्हा, झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के महामंत्री दुर्गेश मुंडा, संयुक्त सचिव रविन्द्र प्रसाद, जिला मंत्री बसन्त भगत, जिला अध्यक्ष सुनिल सिंह, विमल कुमार, विजय टोप्पो, जयवीर भगत, नरेंद्र लेनिण पाल, अनिता हेंब्रम, अवधेश प्रसाद, रंजीत कमार, भानू प्रसाद, सोमरा उरांव, पीटर पूर्ति और सुखदेव कच्छप समेत अन्य राजस्व उप निरीक्षक उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.