ETV Bharat / state

Jharkhand Congress: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

author img

By

Published : Nov 14, 2021, 10:57 AM IST

Updated : Nov 14, 2021, 12:08 PM IST

महंगाई के खिलाफ झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) की ओर से राज्यव्यापी जन जागरण अभियान शुरू किया गया है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई.

jharkhand-congress-started-public-awareness-campaign-against-inflation
महंगाई के खिलाफ शुरू किया जन जागरण अभियान

रांचीः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर महंगाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान शुरू किया गया है. बाल दिवस यानी देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर रविवार को झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता किशनगंज से प्रभातफेरी निकाला. इसके साथ ही सड़क पर उतर कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

यह भी पढ़ेंःकांग्रेस का जनजागरण अभियानः 14 नवंबर से महंगाई के खिलाफ पार्टी का प्रदेशव्यापी आंदोलन

महंगाई के खिलाफ 14 से 29 नवंबर तक चलने वाले कांग्रेस के जन जागरण अभियान की झारखंड में प्रभातफेरी के साथ शुरुआत कर दी गई. इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार के नारे पर नरेद्र मोदी केंद्र की सत्ता में आई थी. लेकिन, जब से मोदी की सरकार बनी है, तब से मंहगाई चरम पर है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर की बात छोड़िए, खाने पीने के अनाज, दाल, सब्जी से लेकर सरसों तेल तक दिन-प्रतिदिन महंगा होते जा रहा है. जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है. प्रभातफेरी में प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुंजी सिंह, दीपक ओझा, सुरेंद्र साहू, राजीव पांडेय, संतोष सिंह, अजय चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे.

देखें वीडियो

नेहरू पार्क से अभियान की शुरुआत

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के दिन शुरू जन जागरण अभियान के तहत आज राज्यभर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. रांची स्थित नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम जन-जागरण अभियान की औपचारिक शुरुआत की जाएगी. इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, डॉ. रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर और विधायक हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही रांची के नामकुम सदाबहार चौक पर पदयात्रा कार्यक्रम होगा.

Last Updated : Nov 14, 2021, 12:08 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.