ETV Bharat / state

भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी रवाना, झारखंड की निक्की और सलीमा भी टीम में शामिल - भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी रवाना

भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार को जर्मनी के लिए रवाना हुई. यह टीम टोक्यो ओलंपिक की तैयारी को लेकर जर्मनी दौरे पर गई है. इस टीम में झारखंड के खूंटी जिले की निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे भी शामिल हैं.

Nikki, Salima of Jharkhand in Indian women's hockey team
झारखंड की निक्की और सलीमा
author img

By

Published : Feb 22, 2021, 9:34 PM IST

रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार को जर्मनी के लिए रवाना हुई. यह टीम टोक्यो ओलंपिक की तैयारी को लेकर जर्मनी दौरे पर गई है. इस टीम में झारखंड के खूंटी जिले की निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: खून के आंसू रुला रहीं प्याज की आसमान छूती कीमतें, जल्द पहुंच सकती हैं 100 के पार

भारतीय टीम जर्मनी में चार मैच खेलेगी. दोनों खिलाड़ियों और पूरी टीम को हॉकी झारखंड ने शुभकामनाएं दी हैं. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों बेटियां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और हमें उम्मीद है इस प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी. भारतीय टीम को विजय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

बता दें कि सलीमा टेटे और निक्की प्रधान लगातार भारतीय हॉकी टीम के साथ हैं और बेहतर प्रदर्शन भी कर रही हैं. इन दोनों खिलाड़ियों से हॉकी झारखंड को काफी उम्मीदें हैं. दोनों खिलाड़ी बेहतर फॉर्म में भी हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.