रांचीः स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर झारखंड पुलिस के 17 अधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा. जिसमें विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए आईजी प्रभात कुमार को राष्ट्रपति पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा. वहीं पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ छह अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता पदक और 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पदक, राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक पीएमजी के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के नामों की घोषणा कर दी है. स्वतंत्रता दिवस समारोह में इन पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-Jharkhand News: झारखंड के 44 पुलिस अफसरों और कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पदक देकर किया जाएगा सम्मानित, देखिए पूरी लिस्ट
विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक
- जीतलाल नायक, हवलदार, धुर्वा रांची, झारखंड
- हेमंत कुमार बैठा, हवलदार, रांची, झारखंड
- एमडी नजीर हुसैन, हवलदार, जमशेदपुर, झारखंड
- राजू सिंह छेत्री, कांस्टेबल, एसटीएफ रांची, झारखंड
- सचिन सुब्बा, कांस्टेबल, एसटीएफ रांची, झारखंड
- सिकंदर रे, हवलदार, एसटीएफ रांची, झारखंड
- सुरेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक, जमशेदपुर, झारखंड
- जलहा उरांव, हवलदार, खूंटी, झारखंड
- रवीन्द्र कुमार सिंह, हवलदार, रांची, झारखंड
- मनोरंजन कुमार सिंह, एएसआई, संचालक रांची, झारखंड
इन्हें मिलेगा वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी)
- जीतेन्द्र कुमार, एएसआई, पीएमजी
- सुधीर कुमार, एएसआई, पीएमजी
- शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसआई, पीएमजी
- मनोज कुमार, इंस्पेक्टर, पीएमजी
- कुन्दन कुमार, एसआई, पीएमजी
- नितेश कुमार सिंह, सीटी, पीएमजी
सीएम हेमंत सोरेन 44 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को करेंगे सम्मानितः वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 44 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक देकर सम्मानित करेंगे. पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक और सेवा पदक प्रदान किया जाएगा.