ETV Bharat / state

अमेरिका में लव.. देवघर में लिए सात फेरे, 7 समंदर पार आई दुल्हन संग बांका के छोरे ने रचाई शादी

author img

By

Published : Nov 25, 2022, 7:25 PM IST

शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में कई अजीबोगरीब शादियां (Unique Wedding In Bihar) और प्रेम कहानियां भी सुनने को मिलती हैं. कहा जाता है कि सच्चे प्यार में सरहदें मंजूर नहीं होती. ऐसा ही नजारा बिहार के बांका से सामने आया है. नई दुल्हन की चर्चा पूरे बांका जिले में हो रही है. पढ़ें पूरी खबर..

Helen of England fell in love with Amit of Banka

बांका: देशी लड़के की विदेशी​ बहू वाली खबरें आपने भी पढ़ी होंगी. कोई अमेरिका से तो कोई ब्रिटेन से, कोई यूरोपियन तो कोई रशियन लड़की भारत आई और यहां शादी रचाई. अब एक बिहार के रहने (Bihar boy married to England girl) वाले लड़के ने इंग्लैंड की लड़की से ब्याह किया है. लड़का प्रखंड मुख्यालय के बिरनिया पंचायत के लुरीटांड़ गांव का है. उसे इंग्लैंड की छोरी पसंद आ गयी तो उसे अपनी पत्नी बना कर अपने घर ले आया.

अग्रेजी दुल्हन की भाषा कर रही है परेशान : इंग्लैंड की दुल्हन की एक झलक पाने के लिए महिलाओं का जत्था पहुंच रहा है. लेकिन उसकी भाषा को समझने में सभी को परेशानी हो रही है. प्रखंड मुख्यालय के बिरनिया पंचायत के (Luritand village of Birnia Panchayat) लुरीटांड़ निवासी सुरेश प्रसाद राय और गीता देवी जो अब चांदन निवासी हो गए हैं. इस शादी पर दोनों परिवार काफी खुश है. जबकि आसपास इसकी चर्चा और इंग्लैंड की नई नवेली दुल्हनिया को देखने वालों की भीड़ कम नहीं हो रही है.

अमेरिका में दोनों को हुआ प्यार : लड़के के पिती सुरेश राय ने बताया कि पुत्र अमित कुमार यूएसए में इंजीनियर की नौकरी करता था. इसी क्रम में उसे इंग्लैंड की हेलेन नया नाम 'गुड़िया' से उसे प्यार हो गया. दोनों ने साथ साथ रहने की कसमें खायी. ऑक्सफोर्ड निवासी लूसी बैडली माता और पैट्रिक बैडली पिता की सहमति से दोनों की शादी दोनों पक्ष के पारिवारिक सदस्य की सहमति से गुरुवार को देवघर के एक मैरेज हॉल में हो गई, उस शादी में प्रखंड मुख्यालय के कई दर्जन गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर वर वधू को आशीष दिया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.