ETV Bharat / state

मानव समाज का मूल्यों से पलायन घातक: द्रौपदी मुर्मू

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रविवार को राजस्थान के आबूरोड गईं, जहां उन्होंने ब्रह्मकुमारी संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत की और कार्यक्रम का उद्धाटन दीप प्रज्ज्वलित किया. इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था के शिक्षा प्रभाग ने युवाओं को सम्मानित किया.

author img

By

Published : Feb 9, 2020, 11:49 PM IST

Governor Draupadi Murmu
राज्यपाल दीक्षांत समारोह में शिरकत की

सिरोही, राजस्थान: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रविवार को ब्रह्मकुमारी संस्था के शांतिवन में शिक्षा महोत्सव के दीक्षांत समारोह में पहुंची. जहां उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धाटन किया.

देखें पूरी खबर

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश के बच्चों को सम्पूर्ण शिक्षा का अधिकार प्रदान करता है. समाज में जब तक मूल्य नहीं है, वह सभ्य समाज नहीं बन सकता. मानव समाज का मूल्यों से पलायन घातक है.

Governor Draupadi Murmu
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा का इतिहास भारत की संस्कृति और सभ्यता का भी इतिहास है. प्राचीन काल की शिक्षा से भारत विश्व गुरू के रूप में प्रतिस्थापित रहा है. एक ऐसा समय था जब हमारे देश में नालंदा जैसे शिक्षण संस्थान से पढ़ने वाले छात्र मूल्यों को भी तरजीह देते थे, आज लोगों के अंदर मूल्यों का समाप्त होना चिंताजनक है, यदि समाज में मूल्य नहीं होंगे तो अच्छे समाज की परिकल्पना कठिन हो जाएगी.

ब्रह्मकुमारी संस्थान पिछले 84 वर्षों से समाज में नैतिकता के लिए काम कर रहा है. इसका रिजल्ट दिख भी रहा है कि आज करीब बीस लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है. कार्यक्रम में यशवंतराव चौहान मुक्त विद्यापीठ के निदेशक जयदीप निकम ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था के शिक्षा प्रभाग में जो कोर्सेस चलाए जा रहे हैं, इसमें बहुत सारे विषयों का समावेश है जिससे मनुष्य महान बन सकता है.

ये भी देखें- चतरा: कर्नाटक से लाया गया मजदूरों का शव, गांव में छाया मातम

आज यहां से मनोस्वास्थ्य और काउंसलिंग पर भी नए कोर्स का शुभारंभ करने की घोषण करता हूं, क्योंकि आज समाज में तेजी से मन की बीमारी फैल रही है. ज्ञान सरोवर की निदेशक डॉ बीके निर्मला ने कहा कि यह बहुत अच्छा लग रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं ने मूल्यों की डिग्री हासिल की है. आज जरूरत है कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए.

Intro:मानव समाज का मूल्यों से पलायन घातक-मूर्मू
ब्रह्माकुमारीज संस्था के शिक्षा प्रभाग द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में युवाओ का सम्मान
एंकर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज आबूरोड दौरे पर रही जंहा ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत की और कार्यकर्ताओं का उद्धाटन दीप प्रज्ज्वलन कर किया ।

भारत का संविधान देश के बच्चों को सम्पूर्ण शिक्षा का अधिकार प्रदान करता है। समाज में जब तक मूल्य नहीं है वह सभ्य समाज नहीं बन सकता। मानव समाज का मूल्यों से पलायन घातक है। उक्त उदगार झारखण्ड की राज्यपाल द्रोपदी मूर्मू ने व्यक्त किये। वे ब्रह्माकुमारीज संस्था के शांतिवन में शिक्षा महोत्सव के तहत आयोजित दीक्षांत समारोह में बोल रही थी।
Body:उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा का इतिहास भारत के संस्कृति और सभ्यता का भी इतिहास है। प्राचीन काल की शिक्षा से भारत विश्व गुरू के रूप में प्रतिस्थापित रहा है। एक ऐसा समय था जब हमारे देश में नालन्दा जैसे शिक्षण संस्थान से पढऩे वाले छात्र मूल्यों को भी तरजीह देते थे। आज लोगों के अन्दर मूल्यों का समाप्त होना चिंताजनक है। यदि समाज में मूल्य नहीं होगे तो अच्छे समाज की परिकल्पना कठिन हो जायेगी। ब्रह्माकुमारीज संस्थान पिछले 84 वर्षों से समाज में नैतिकता के लिए कार्य कर रहा है। इसका रिजल्ट दिख भी रहा है कि आज करीब बीस लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी जिन्दगी पूरी तरह बदल दी है।Conclusion:कार्यक्रम में यशवन्तराव चौहान मुक्त विद्यापीठ के निदेशक जयदीप निकम ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था के शिक्षा प्रभाग द्वारा जो कोर्सेस चलाये जा रहे है। इसमें बहुत सारे विषयों का समावेश है जिससे मनुष्य महान बन सकता है। आज यहॉं से मनोस्वास्थ्य तथा काउन्सलिंग पर भी नये कोर्स का शुभारम्भ करने की घोषण करता हूॅं। क्योंकि आज समाज में तेजी से मन की बीमारी फैल रही है। ज्ञान सरोवर की निदेशिका डा0 बीके निर्मला ने कहा कि यह बहुत अच्छा लग रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं ने मूल्यों की डिग्री हासिल की है। आज जरूरत है कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाये।

स्पीच द्रौपदी मुर्मू , राज्यपाल झारखंड
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.