ETV Bharat / state

ऐतिहासिक रातू किले में सजा मां दुर्गा का दरबार, दर्शन करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय - पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने किया दर्शन

राजधानी रांची के ऐतिहासिक रातू किले में सजे दूर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा से आशीष लेने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू समेत अजय नाथ शाहदेव पहुंचे. उन्होंने रांची वासियों के साथ ही झारखंड वासियों के लिए भी मंगलकामना की.

रातू किले पहुंचे सुबोधकांत सहाय
author img

By

Published : Oct 7, 2019, 9:06 PM IST

रांचीः नवरात्री के अंतिम और 9वें दिन राजधानी के ऐतिहासिक रातू किले में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू समेत अजय नाथ शाहदेव पहुंचे. इस बीच सभी ने मां भगवती से आशीष लिया और मंगलकामना की.

देखें पूरी खबर

वहीं, नागवंशी महाराज की वंशज ने इस दुर्गा पूजा में लोगों के उत्साह के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर कल्पना कुमारी देवी ने कहा कि रातू किले के आसपास के गांव के लोगों में मां दुर्गा के प्रति खासा आस्था है. सिर्फ हिंदू समाज के ही लोग नहीं, बल्कि सभी जाति धर्म के लोगों के लिए रातू किला नवरात्र के समय खोला जाता है और लोग यहां आकर माता के दर्शन करते हैं. साथ ही रातू किले का भ्रमण भी करते हैं. उन्होंने कहा कि यहां हर साल आपसी सौहार्द का वातावरण रहता है.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुरः सेंट्रल जेल परिसर में मां दुर्गा की महाआरती, कैदियों ने जलाए सैकड़ों दीपक

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने रातू किला में मां दुर्गा की पूजा आराधना कर उनका आशीर्वाद लिया और उन्होंने झारखंड वासियों के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि रातू किले में मां दुर्गा की पूजा के दौरान किसी भी जाति धर्म से भेदभाव नहीं किया जाता. यही वजह है कि यहां दुर्गा पूजा में सभी जाति धर्म के लोगों का आना होता है.

Intro:रांची.ऐतिहासिक रातू किले में नवमी के दिन सोमवार को मां दुर्गा की पूजा करने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू समेत अजय नाथ शाहदेव भी पहुंचे। जहां उन्होंने मां भगवती से आशीष लिया।Body:इस दौरान नागवंशी महाराज के वंशज ने इस दुर्गा पूजा में लोगों के उत्साह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कल्पना कुमारी देवी ने कहा कि रातू किले के आसपास के गांव के लोगों में मां दुर्गा के प्रति खासा आस्था है और सिर्फ हिंदू समाज के ही लोग नहीं,बल्कि सभी जाति धर्म के लोगों के लिए रातू किला नवरात्र के समय खोला जाता है और लोग यहां आकर माता के दर्शन करते हैं। साथ ही रातू किले का भ्रमण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां हर वर्ष आपसी सौहार्द्र का वातावरण रहता है।Conclusion:वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने रातू किला में मां दुर्गा की पूजा आराधना कर उनका आशीर्वाद लिया और उन्होंने झारखंड वासियों के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि रातू किले में मां दुर्गा की पूजा के दौरान किसी भी जाति धर्म से भेदभाव नहीं किया जाता। यही वजह है कि यहां दुर्गा पूजा में सभी जाति धर्म के लोगों का आना होता है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.