ETV Bharat / state

400 किलोमीटर दूर से माही के फैंस ने भेजा शुभकामना संदेश, हर साल हरमू ग्राउंड में मनाते थे जन्मदिन

author img

By

Published : Jul 8, 2020, 3:19 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसे लेकर उनके फैंस में भी काफी उत्साह है. माही को बधाई देने उनके खास दोस्त हर्दिक पांड्या भी अपने भाई कुणाल पांड्या के साथ विशेष विमान से रांची पहुंचे हैं. महेंद्र सिंह धोनी के कुछ ऐसे भी समर्थक हैं जो पिछले 8-10 सालों से उनका जन्मदिन मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस सुबोध कुमार लॉकडाउन के कारण बिहार में अपने गांव में फंस गए हैं वहीं से उन्होंने माही को जन्मदिन की बधाई दी है.

Fans of Mahendra Singh Dhoni sent greeting message from 400 km
माही का जन्मदिन

रांची: महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिवस को लेकर उनके फैंस के बीच काफी क्रेज दिखा. लोगों ने अपने-अपने तरीके से महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाया. माही के कुछ ऐसे भी फैंस हैं जो 8 से 10 सालों से लगातार उनका जन्मदिन मनाते आ रहे हैं. हरमू यूथ क्लब के सुबोध कुमार ने भी खास तरीके से उनका जन्मदिन मनाया और उन्हें बधाई दी.

देखें पूरी खबर
महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन राजधानी रांची में धूमधाम से मनाया गया. कई जगहों पर विशेष आयोजन हुआ. उनके प्रशंसकों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया. माही के कुछ ऐसे भी फैंस हैं जो लॉकडाउन के कारण बाहर फंसे हुए हैं, फिर भी वो अपने गांव से ही महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई देते दिखे. रांची के हरमू यूथ क्लब के सुबोध कुमार एक क्रिकेटर हैं और वह पिछले 10 सालों से महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन हरमू ग्राउंड में मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस बार लॉकडाउन के वजह से वह बिहार में अपने गांव में फंसे हुए हैं और वहीं से उन्होंने केक काटकर महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है और ईटीवी भारत की टीम से संपर्क कर वीडियो भी साझा किया है.इसे भी पढे़ं:- माही फैन्स क्लब में मना धोनी का बर्थ डे, फैन्स ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

माही के प्रशंसकों को जैसे ही पता चला कि हार्दिक पांड्या उनसे मुलाकात करने सिमलिया स्थित उनके आवास पहुंचे हैं. तभी से माही के आवास के पास प्रशंसकों का तांता लगा हुआ है. कई प्रशंसक तो उनके फार्म हाउस के गेट के पास निगाहें लगाए बैठे हैं कि कब माही और हार्दिक नजर आ जाए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.