ETV Bharat / state

Jharkhand Corona Updates: 12 दिसंबर को मिले कोरोना के 11 नए मरीज, रांची और धनबाद में बढ़ी एक्टिव केस की संख्या - झारखंड कोरोना ट्रैकर

झारखंड में कोरोना का संक्रमण नियंत्रित है. लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इक्का-दुक्का में बढ़ती नजर आ रही है. रविवार को राज्य में 11 नए संक्रमित मरीज मिले हैं.

झारखंड कोरोना अपडेट
Jharkhand Corona Updates
author img

By

Published : Dec 13, 2021, 8:27 AM IST

रांचीः कोरोना संक्रमण के नए Variant Omicron के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार और प्रशासन अलर्ट है. इससे राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन और जांच दोनों की रफ्तार बढ़ा दी है. 12 दिसंबर यानी रविवार को झारखंड में 11 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. इसमें सबसे अधिक 4-4 मरीज रांची और धनबाद से पाए गए हैं. अब राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या 131 हो गई हैं.

यह भी पढ़ेंःJharkhand Corona Updates: 10 घंटे देर से जारी हुई कोरोना अपडेट की आधी-अधूरी रिपोर्ट!, शुक्रवार को मिले 10 नए मरीज

सैंपल जांच के आंकड़े

12 दिसंबर को 35 हजार 892 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 11 कोरोना पॉजिटिव मिला है. इसमें रांची में 4, धनबाद में 4, जमशेदपुर में 2 और पश्चिमी सिंहभूम में 1 केस शामिल है. वहीं धनबाद में 2, जमशेदपुर में 3, देवघर में 1 और रांची में 5 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर वापस लौटे हैं.

किस जिले में कितने एक्टिव केस
रविवार तक बोकारो में 4, चतरा में 3, धनबाद में 8, दुमका में 1, जमशेदपुर में 33, गढ़वा में 1, गुमला में 4, खूंटी में 1, कोडरमा में 2, लातेहार में 1, रांची में 71, सिमडेगा में 1 और पश्चिमी सिंहभूम में 1 एक्टिव मरीज हैं. इसके साथ ही देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, लोहरदगा, पाकुड, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज और सरायकेला जैसे जिलों में कोरोना काएक भी एक्टिव मरीज नहीं है.

1.18 लाख लोगों ने लिया टीका
राज्य में रविवार को 1 लाख 18 हजार 439 लोगों ने वैक्सीन लिया है. इसमें 38 हजार 289 लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज और 80 हजार 150 लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है. वहीं राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों की कुल संख्या 2 करोड़ 41 लाख 21 हजार 312 है. इसमें 1 करोड़ 72 लाख 80 हजार 463 यानी 71.64 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज और 91 लाख 19 हजार 771 यानी 37.81 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.