रांचीः पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रदेश भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर मनाई जाएगी. इसकी जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा है कि शुक्रवार सुबह 9 बजे राज्य के सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाएंगे.
11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा. उन्होंने बताया कि 9 बजे दीनदयाल नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर रांची महानगर द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा.
जबकि 10 बजे प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में जयंती के अवसर पर वर्चुअल रैली आयोजित की गई है, जिसे प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे.
इसमे प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश जमशेदपुर महानगर, विधायक दल बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, धनबाद में महानगर दिनेशानंद गोस्वामी, रांची में महानगर रवींद्र राय, धनबाद ग्रामीण में कालीचरण सिंह, बोकारो में प्रदीप वर्मा, हजारीबाग में सूर्यमणि सिंह,रामगढ़ में सोनी सिंह,पलामू में सांसद सुनील सिंह, देवघर में विधायक अनंत कुमार ओझा,गोड्डा में विनोद शर्मा,साहिबगंज में सांसद निशिकांत दुबे, सरायकेला खरसावां में सांसद समीर उरांव, लातेहार में विधायक अमर बाउरी, चतरा में विधायक विरंची नारायण,गढ़वा में विनय कुमार सिंह,पश्चिमी सिंहभूम में सांसद संजय सेठ, गुमला में आदित्य साहू, पूर्वी में सिंहभूम बालमुकुंद सहाय, सिमडेगा में सुबोध सिंह गुड्डू,लोहरदगा में रविनाथ किशोर, जामताड़ा में राकेश प्रसाद, पाकुड़ में लोइस मरांडी, कोडरमा में राज पालिवार और खूंटी की वर्चुअल रैली को मनोज सिंह संबोधित करेंगे.