ETV Bharat / state

रांची के बिरसा मुंडा पार्क में भाजपा का विकास तीर्थ कार्यक्रम, दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कसा तंज - jharkhand bjp meeting

रांची के भगवान बिरसा मुंडा पार्क में भाजपा ने विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही राज्य की हेमंत सरकार पर भी हमला बोला.

jharkhand bjp meeting
jharkhand bjp meeting
author img

By

Published : Jun 4, 2023, 10:55 PM IST

रांची: रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत भगवान बिरसा मुंडा पार्क एवं संग्रहालय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, राज्य के पूर्व मंत्री सह विधायक सी पी सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता केके गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मुंगेरीलाल का सपना देखना छोड़ दें भ्रष्टाचारी दल, भगवान बिरसा की पवित्र भूमि को कर दिया अपवित्र: दीपक प्रकाश

मोदी सरकार ने झारखंड का नाम पूरे देश में किया रौशन: विकास तीर्थ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का यह शहीद स्मारक सवा तीन करोड़ जनता के लिए तीर्थ स्थल के समान है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा के डबल इंजन की सरकार ने इसे विकसित करने का काम किया था. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत स्थल को ही विकसित नहीं किया, बल्कि उनकी जन्मतिथि को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना कर पूरी दुनिया में झारखंड का गौरव बढ़ाया.

'झारखंड की संस्कृति को चोट पहुंचाने वाले तत्व सक्रिय': कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान केवल अंग्रेजी दासता के खिलाफ नहीं बल्कि झारखंड की संस्कृति और पहचान को नष्ट करने वालों के खिलाफ भी था. उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भी झारखंड की पहचान और संस्कृति को चोट पहुंचाने वाले तत्व सक्रिय हैं. ऐसे तत्वों के मंसूबों को विफल करना ही भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 9 वर्षों में हुए बेहतर कार्यों को भी गिनाया.

वहीं विकास तीर्थ कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा संग्रहालय सचमुच एक तीर्थ स्थल की तरह है, क्योंकि यहां पर आने से देश के स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों की बलि देने वाले भगवान बिरसा मुंडा की अनेक स्मृतियां याद आती है. यह संग्रहालय हमारे राज्य के युवाओं को देश के क्रांतिकारी और झारखंड के महानुभाव के बलिदानों और योगदानों को याद दिलाता रहेगा.

'वर्तमान सरकार में नागरिक सुविधा नदारत': कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे शहर को अपने बेहतर कार्यों से चमकाने का काम किया था, जिसका परिणाम है कि आज रांची के पुराने जेल स्थित बिरसा मुंडा भगवान का संग्रहालय है. वहीं वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज की तारीख में राज्य के युवा, महिला, किसान, व्यापारी और समाज का हर वर्ग ठगा सा महसूस कर रहे हैं. नागरिकों को मिलने वाली सुविधा पूरी तरह से चरमरा गई है.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य में विकास तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लोगों को हेमंत सरकार की कमियां बता रहे हैं और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.