रंची: भारतीय प्रशासनिक सेवा में नवप्रोन्नत पदाधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई है. 11 मई को 2017 और 2018 के वेकैंसी के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 पदाधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति दी गई थी.
इसे भी पढे़ं: झामुमो का भाजपा पर पलटवार, सुप्रियो भट्टाचार्य बोले-जिम्मेदारी से भाग रही है केंद्र सरकार
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के नव प्रोन्नत पदाधिकारियों की पोस्टिंग कर दी है. हाल ही में राज्य प्रशासनिक सेवा से इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत किया गया था. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है.
नवप्रोन्नत पदाधिकारी को मिली इन विभागों की जिम्मेवारी
- भीष्म कुमार, परियोजना निदेशक, झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी, रांची
- यतींद्र प्रसाद, प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य खाद्य निगम, रांची
- चंद्र किशोर उड़ांव, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, रांची
- सुनील कुमार, प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड कौशल विकास सोसायटी, रांची
- मेघु बड़ाईक, संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय
- चंद्रशेखर प्रसाद, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, जमशेदपुर
- मोती जॉर्ज लकड़ा, संयुक्त सचिव, वाणिज्य कर विभाग झारखंड, रांची
- मनोज कुमार, संयुक्त सचिव, योजना सह वित्त विभाग झारखंड, रांची
- अविनाश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, रांची
- अरुण कुमार रतन, संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, रांची
इन अधिकारियों को 2017 और 2018 के वैकेंसी के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में 11 मई को प्रमोशन देने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी. 2017 के वेकेंसी के आधार पर सात और 2018 के वैकेंसी के आधार पर तीन पदाधिकारियों को प्रमोट किया गया था.