ETV Bharat / state

कोडरमा: छठ घाटों पर छठ व्रतियों की उमड़ी भीड़, भगवान भास्कर को दिया गया अर्घ्य

author img

By

Published : Nov 20, 2020, 6:42 PM IST

कोडरमा में छठ पूजा समिति के की ओर से छठ घाटों पर छठ व्रती महिलाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे. छठ घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से मास्क और सेनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी, इसके साथ ही छठ घाटों को काफी आकर्षक रूप से सजाया गया था एवं छठ घाटों के चारों ओर विद्युत सज्जा भी की गई है.

Chhath puja in koderma
कोडरमा में छठ पूजा

कोडरमा: लोक आस्था के महापर्व छठ का आज पहला अर्घ्य है. पहले अर्घ्य के दिन बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं छठ घाटों पर पहुंचे और पूरे विधि-विधान से छठ घाटों में आस्था की डुबकी लगाई. लोगों ने भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिय.

जानकारी देते संवाददाता भोला शंकर सिंह

छठ व्रती महिलाएं अस्तगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ अर्पित करने के बाद घर पहुंचती हैं और रात भर छठ गीत गाती हैं और कुछ व्रती कोशी भरने की प्रक्रिया को पूरा करती हैं. छठ का पहला अर्घ अर्पित करने के बाद छठ व्रती महिलाएं शनिवार अहले सुबह छठ घाटों पर पहुचेंगी और फिर छठ घाटों में डुबकी लगाकर उदयमान भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित करेंगी. छठ व्रती महिलाएं शनिवार को उदयमान भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत को तोड़ेंगी और इसके साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.