ETV Bharat / state

जामताड़ा: चरम पर राजनीतिक तापमान, बैनर-पोस्टर और झंडे से पटा पूरा जामताड़ा शहर

जामताड़ा में प्रचंड गर्मी, तपती धूप के साथ साथ राजनीतिक तापमान भी चरम पर है. पूरा बाजार झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा के झंडा, बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया है. वहीं महागठबंधन और भाजपा के नेता स्टार प्रचारकों का जुटान होने लगा है.

author img

By

Published : May 13, 2019, 7:50 AM IST

लगाए गए बैनर-पोस्टर

जामताड़ा: राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है. महागठबंधन के दिग्गज और भाजपा के नेता का संथाल में जुटान होने लगा है. प्रचार अभियान तेज कर राजनीतिक दल के नेता वोटरों को अपने अपने पक्ष में लुभाने का प्रयास करने लगे हैं.

चुनाव प्रचार तेज

स्टार प्रचारकों का जुटान
जामताड़ा में प्रचंड गर्मी तपती धूप के साथ साथ राजनीतिक तापमान भी चरम पर है. राजनीतिक सरगर्मियां भी काफी तेज हो गई है. महागठबंधन और भाजपा के नेता स्टार प्रचारकों का जुटान होने लगा है. राजनीतिक दल के नेताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है.

बाजार बैनर-पोस्टर से पटा
पूरे जामताड़ा बाजार को झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा के झंडा, बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया है. महागठबंधन के नेता दुमका लोकसभा सीट के साथ-साथ संथाल की सीटों पर अपना प्रचार अभियान और तेज कर दिया है, तो वहीं भाजपा दुमका लोकसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ को खत्म कर संथाल की तीनों सीट को हथियाने की फिराक में है. इसे लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के केंद्रीय नेता सहित स्थानीय नेता लगे हुए हैं.

'भाजपा ही अपनी जीत दर्ज कराएगी'
भाजपा नेता का दावा है कि वह दुमका लोकसभा सीट के साथ संथाल की तीनों सीट पर इस बार जीतेंगे और भाजपा का परचम लहराएगा. भाजपा के नेता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और दुमका लोकसभा के प्रत्याशी शिबू सोरेन को एक कमजोर प्रत्याशी बता रहे हैं. इनका कहना है कि शिबू सोरेन अब बूढ़े हो गए हैं, थक गए हैं, इनसे अब कोई काम होने वाला नहीं है. इसलिए इस बार दुमका से भाजपा ही अपनी जीत दर्ज कराएगी.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर में हिंसक झड़प के बाद लगा धारा 144, प्रशासन पर हमले के बाद लिया गया निर्णय

'शिबू सोरेन एक संघर्षशील नेता हैं'
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विनोद पांडेय ने कहा कि संथाल झामुमो का गढ़ है और दुमका लोकसभा सीट से शिबू सोरेन इस बार ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे. भाजपा द्वारा शिबू सोरेन को बूढ़े और कमजोर प्रत्याशी करार दिए जाने पर पार्टी के नेता का कहना था कि शिबू सोरेन एक संघर्षशील नेता हैं. पहले भी संघर्ष करते रहे हैं और आज भी संघर्ष कर रहे हैं. इस बार यहां की जनता ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी.

Intro:जामताड़ा में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। महागठबंधन के दिग्गज और भाजपा के नेता का संथाल में जुटान होने लगा है। प्रचार अभियान तेज कर राजनीतिक दल के नेता वोटरों को अपने अपने पक्ष में लुभाने का प्रयास करने लगे हैं।

Body:जामताङा में प्रचंड गर्मी तपती धूप के साथ साथ राजनीतिक तापमान भी चरम पर है ।राजनीतिक सरगर्मियां भी काफी तेज हो गई है। महागठबंधन और भाजपा के नेता स्टार प्रचारकों का जुटान होने लगा है। राजनीतिक दल के नेता अपना प्रचार अभियान तेज कर दिए हैं। साथ ही जनसभा और दौरा कर वोटरों लुभावने भाषण देकर अपने अपने पक्ष में करने में लगे हैं। पूरा जामताड़ा शहर बाजार को झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा के झंडा बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए दुमका लोकसभा सीट इस बार गुरुजी के लिए प्रतिष्ठा दांव पर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा गुरु जी की प्रतिष्ठा इस बार खोना नहीं चाहती। महागठबंधन के नेता दुमका लोकसभा सीट के साथ-साथ संथाल के सीटों पर अपना प्रचार अभियान जोर और तेज कर दिया है तो वहीं भाजपा दुमका लोकसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ को खत्म कर संथाल के तीनों सेट को हथियाने के फिराक में है ।।इसे लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के केंद्रीय नेता सहित स्थानीय नेता लगे हुए हैं । भाजपा नेता का दावा है कि वह दुमका लोकसभा सीट के साथ संताल के तीनों सीट पर इस बार वे जीतेंगे और भाजपा का परचम लहराएगा। भाजपा के नेता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और दुमका लोकसभा के प्रत्याशी शिबू सोरेन को एक कमजोर प्रत्याशी बता रहे हैं। इनका कहना है कि शिबू सोरेन अब बूढ़े हो गए हैं ।थक गए हैं इनसे आप कोई काम होने वाला नहीं है। इसलिए इस बार दुमका से भाजपा ही अपनी जीत दर्ज कराएगी।
बाईट रणधीर सिंह कृषि मंत्री भाजपा नेता
V2 आपको बता दें दुमका लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन लगातार अपनी जीत दर्ज करते आ रहे हैं ।इस बार इन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है ।भारतीय जनता पार्टी इस बार दुमका के गढ़ को संथाल के गढ़ को सफाया करने में लगी हुई है ।संथाल के 3 सीट में भाजपा के एकमात्र सीट गोड्डा लोकसभा सीट था ।जबकि 2 सीट राजमहल दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा का कब्जा था ।इस बार महागठबंधन के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा तीनो लोक सभा में अपनी जीत दर्ज कराने के लिए एड़ी चोटी की हुई है ।जबकि भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा कुनबा इस संथाल के तीनों सीट पर लगाए हुए हैं। पूरी ताकत झोंकी हुई है। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता का कहना है कि संथाल झामुमो का गढ़ है और दुमका लोकसभा सीट से शिबू सोरेन इस बार ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। भाजपा द्वारा शिबू सोरेन को बूढ़े और कमजोर प्रत्याशी करार दिए जाने पर पार्टी के नेता का कहना था कि शिबू सोरेन एक संघर्षशील नेता है ।पहले भी संघर्ष करते रहे है और आज भी संघर्ष कर रहे हैं ।इस बार यहां की जनता ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी।
बाईट विनोद पांडे प्रवक्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा

Conclusion:बहरहाल जो भी हो संथाल के तीनों सीट पर किस पार्टी का कौन जीत हासिल करता है यह तो फिलहाल कहना कठिन है ।यह तो चुनाव के बाद चुनाव परिणाम के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन इतना जरूर है के दुमका लोकसभा से इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा भाजपा के बीच आमने-सामने लड़ाई हो गई है। दोनों के बीच सीधा मुकाबला होने की प्रबल संभावना बन गई है।
संजय तिवारी ईटीवी भारत जामताड़ा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.