बड़कागांव, हजारीबाग: जिला के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नयाटांड़ पंचायत अंतर्गत कुम्हारडीहा ग्राम में हरली ग्राम निवासी रामसेवक महतो के पुत्र जमुना कुमार का शव पंखे से लटका पाया गया. मृतक अपने ससुराल कुम्हरडीहा में अपने साथ साला अनिल महतो, सरहज के साथ रहता था. इसके दो पुत्र मंटू, शुभम और पत्नी रहती थी. वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि जमुना कुमार को उसका साला, सरहज, सास ने मिलकर मार दिया और साक्ष्य छुपाने के लिए शव पंखे से लटका दिया.
इसे भी पढ़ें- हजारीबाग: अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने उसके साथ साला, सरहज और पत्नी को थाना लाया गया है. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. जबकि दूसरे पक्ष के लोगों से संपर्क नहीं हो पाया. मृतक के परिजनों ने बताया कि 2013 में यमुना महतो का विवाह स्वर्गीय वासुदेव महतो की पुत्री नीलम के साथ हुआ था. शादी के 6 महीने बाद यमुना महतो अपनी पत्नी सास और साला अनिल महतो, जीतू महतो और छोटू महतो के साथ 3 साल तक रांची में रहे. इसके बाद दोबारा ससुराल कुम्हारड़िहा में रहने लगा था, यहां यमुना महतो अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था, जिसमें पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था.