ETV Bharat / state

गढ़वा में बारातियों पर गिरी रेलिंग, 3 की मौत 7 लोग घायल

गढ़वा में खुशी मनाने के दौरान एक परिवार पर मातम छा गया. शादी समारोह में बारातियों पर रेलिंग गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई तो वहीं इस हादसे मे 7 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं.

author img

By

Published : Apr 18, 2019, 11:35 AM IST

मृतक का शव

गढ़वा: एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब बारातियों पर छत की रेलिंग गिर गयी. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं. घायल होने वाली दो महिलाओं को रांची रेफर कर दिया गया है.

जानकारी देते ग्रामीण

अचला नावाडीह गांव में शादी समारोह के दौरान छत की रेलिंग पर बड़ी संख्या में लड़कियां और महिलाएं खड़ी थी. इसी क्रम में ईंट की बनी रेलिंग बरातियों पर गिर गयी. जिससे कई बाराती उसके नीचे दब गए.
इधर, घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लड़की के दो परिजन और एक ग्रामीण की मौत हो गई. इसके अलावा दो महिलाओं को गंभीर हालत में रिम्स रेफर किया गया है. दोनों के स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है.

Intro:गढ़वा। गढ़वा में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब बारातियों पर छत की रेलिंग गिर गयी। इस हादशा में 3 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 7 लोग घटल हो गए हैं। 2 महिलाओं को रांची रेफर कर दिया गया है।

Body:बता दूं कि अचला नावाडीह गांव में कमलेश धर दुबे की बेटी की शादी थी। रात्रि लगभग 12 बजे द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। दरवाजा के ऊपर छत की रेलिंग पर बड़ी संख्या में लड़कियां एवं महिलाएं खड़ी होकर शादी समारोह को देख रही थीं। इसी क्रम में ईंट की बनी रेलिंग बरातियों पर गिर गयी। कई बराती ईंट से चोटिल होकर दब गए और रेलिंग के सहारे खड़ी महिलाएं और लड़कियां दबे हुए लोगों के ऊपर गिर गयीं।

Conclusion:घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लड़की के नाना अशोक चौबे और गांव के ही घायल इंद्रनाथ दुबे की मौत हो गयी, लड़की के चचेरे भाई शैलेधधर दुबे उर्फ मंटू दुबे रिम्स जाने के क्रम में दम तोड़ दिए। रेखा देवी और ज्योति कुमारी को भी रिम्स रेफर किया गया है। इन दोनों के स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।अंकित दूबे, मेघा कुमारी, श्रुति कुमारी, मधु कुमारी का इलाज यहां सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

विजुअल- घायल, घटना स्थल
बाइट-ग्रामीण वंशीधर दुबे

नोट-विजुअल-बाइट मेल पर है
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.