ETV Bharat / state

जमशेदपुर जिले में वाहन चैकिंग अभियान तेज, सप्ताह भर में वसूले 7 लाख रुपए

author img

By

Published : May 8, 2020, 2:58 PM IST

Updated : May 8, 2020, 4:12 PM IST

जमशेदपुर में इन दिनों वाहन चैकिंग अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. यातायाता का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रही है. हर चौक चौराहे पर यह अभियान देखा जा सकता है. एक सप्ताह में यातायात पुलिस ने कार्रवाई कर भारी भरकम जुर्माना वसूला.

जमशेदपुर जिले में वाहन चैकिंग अभियान तेज

जमशेदपुरः जिले के नए एसएसपी तमिल वाणन के आदेश पर यातायात पुलिस द्वारा कई जगहों में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया है. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर यह अभियान चलाया जा रहा है. सप्ताह भर में पुलिस ने 7 लाख अधिक रुपए वसूले. गुरुवार को वाहन चैकिंग अभियान में जिला की यातायात पुलिस ने 115 वाहनों को पकड़ा, जिसमें करीब 1 लाख 18 हजार 500 की राशि वसूली गयी.

जमशेदपुर जिले में वाहन चैकिंग अभियान तेज.

जिला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को साकची के यातायात थाना ने 29 वाहनों को पकड़ा, जिससे 27,500 रुपए जुर्माना की राशि वसूली गई.

वहीं बिष्टुपुर यातायात थाना ने 26,000 वाहनों को पकड़ कर ₹26हजार जुर्माना के राशि वसूली, जबकि जुगसलाई यातायात थाना ने 13 वाहनों को पकड़ा और 18,000 रुपए वसूला गया.

इसी तरह मानगो यातायात थाना ने 25 वाहनों को पकड़कर 25000 रुपैया जुर्माना वसूला गया . वहीं गोलमुरी यातायात थाना ने 22 गाड़ियों को पकड़कर 22 हजार जुर्माने की राशि वसूल की गई.

इस सबंध डीएसपी (पीसीआर) अरविंद कुमार ने बताया कि लॉक डाउन की अवधि में सरकार के बनाए गए नियम के अनुसार ही वाहनों को लेकर चलना है और बिना हेलमेट के अलावा एक बाइक पर दो व्यक्ति, कार में दो से ज्यादा व्यक्ति पर जुर्माना वसूला जाएगा .

तिथि वसूली की राशि (रुपए में) वाहनों की संख्या

01/05/2020 137,000 143

02/05/2020 1,34,000 138

03/05/2020 1,39,000 145

04/05/2020 1,54,500 162

05/05/2020 1,750500 158

06/05/2020 1,44,000 147

07/05/2020 1,18,500 115

Last Updated : May 8, 2020, 4:12 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.