ETV Bharat / state

जमशेदपुर: ओडिशा के 8 मजदूरों को बीजेपी नेता ने पहुंचाया राशन, लोगों ने किया धन्यवाद

author img

By

Published : Apr 16, 2020, 7:04 PM IST

Updated : May 24, 2020, 6:55 PM IST

लॉकडाउन होने से ओडिशा के आठ मजदूर जमशेदपुर में फंसे हुए हैं. उनके सामने भोजन, पानी की बड़ी समस्या हो रही थी, लेकिन जैसे ही जमशेदपुर बीजेपी महानगर अध्यक्ष को इसकी सूचना मिली, उन्होंने तुरंत ही उनके लिए भोजन उपलब्ध करवाया.

जमशेदपुर में फंसे है ओडिशा के 8 मजदूर
8 workers of odisa trapped in Jamshedpur

जमशेदपुर: पूरे देश में लॉकडाउन 2.0 लागू है. ऐसे में जो लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं. उन्हें वहीं भोजन-पानी की व्यवस्था में सरकार और प्रशासन जुटी हुई है. वहीं, जिले में भी ओडिशा के 8 मजदूर फंसे हुए हैं. जिसकी सूचना पाकर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें भोजन उपलब्ध करवाया.

मजदूरों को पहुंचाया गया राशन

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण जमशेदपुर में 8 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी ओडिशा महामंत्री के माध्यम से उन्हें प्राप्त हुई थी. जिसके बाद कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह से संवाद कर उन्होंने मजदूरों को राशन सामग्री पहुंचाने का काम किया है.

बता दें कि कदमा मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र में लॉकडाउन के पहले दिन से ही भोजन और कच्चे राशन जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भूखे और मजबूर लोगों तक राशन पहुंचाना ही संगठन की ताकत और भाजपा के संस्कार हैं.

Last Updated : May 24, 2020, 6:55 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.