ETV Bharat / state

RAF 106 बटालियन में मनाया गया सतर्कता जागरूकता अभियान, भ्रष्टाचार से मुक्ति का लिया शपथ

जमशेदपुर शहर के सुंदरनगर क्षेत्र स्थित रैफ 106 बटालियन कैंप में सतर्कता जागरूकता अभियान सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत 106 बटालियन के कमांडेंट की ओर से सभी अधिकारी और जवानों को सत्यनिष्ठा और भ्र्ष्टाचार मुक्ति के लिए शपथ दिलाया गया है.

author img

By

Published : Oct 28, 2020, 9:01 PM IST

awareness campaign in jamshedpur
awareness campaign in jamshedpur

जमशेदपुर: शहर के सुंदर नगर क्षेत्र स्थित रैफ 106 बटालियन परिसर में सतर्क भारत समृद्ध भारत विषय पर आधारित सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ये अभियान 27 अक्टूबर 2020 से 2 नवंबर 2020 तक यह अभियान चलाया जाएगा. सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रैफ 106 बटालियन के कमांडेंट पीके सिंह की ओर से सभी अधिकारियों और जवानों को सत्य निष्ठा और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए शपथ दिलाया गया.

पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय के वीसी योगेश त्यागी निलंबित

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान

एक सप्ताह तक मनाए जाने वाले इस अभियान में रैफ के अधिकारी और जवानों की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में जनता को पोस्टर, पंप्लेट और हैंडबिल्स के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है.

बच्चों को किया जाएगा जागरूरक

रैफ 106 बटालियन के कमांडेंट पीके सिंह ने बताया है कि ये उनका नैतिक कर्तव्य है कि वे सभी मिलकर समाज से भ्रष्टाचार को मिटा कर एक नए भारत का निर्माण करें. उन्होंने बताया है कि रैफ की ओर से गोद लिए गए गांव के स्कूलों में बच्चों के बीच नैतिक मूल्यों के विकास के लिए समझाया जाएगा और बच्चों को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के आयोजन भी किए जाएंगे.

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.