ETV Bharat / state

Tata Steel के खिलाफ काली पट्टी बांध कर धरने पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

author img

By

Published : Nov 16, 2021, 2:21 PM IST

Updated : Nov 16, 2021, 5:45 PM IST

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (health minister banna gupta) टाटा स्टील (tata steel) के खिलाफ मुंह पर काली पट्टी बांध धरना दिया. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता टाटा के अधिकारियों के भगवान बिरसा मुंडा (Birsa munda) की जयंती नहीं मनाए जाने से नाराज हैं.

health minister banna gupta
health minister banna gupta

जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (health minister banna gupta ) टाटा स्टील (tata steel) के खिलाफ मुंह पर काली पट्टी बांध कर जमशेदजी टाटा की मूर्ति के सामने धरना दिया है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (banna gupta) ने बताया कि टाटा के अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी. टाटा के अधिकारी जमशेदजी टाटा के विचारों और उनके सपनों को तोड़ने का काम कर रहे हैं.

जमशेदपुर दौरे पर आए जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता टाटा स्टील के अधिकारियों के खिलाफ भड़के नजर आ रहे हैं. 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर टाटा स्टील (tata steel) के अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि नहीं दी, जिसका स्वास्थ्य मंत्री ने विरोध जताया है.

इस भावना से आहत होकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर के बिष्टुपुर पोस्टल पार्क पहुंचे और जमशेदजी टाटा की प्रतिमा को गंगा जल से धोकर कर वहां मुंह पर काली पट्टी बांध सांकेतिक धरने पर बैठ गए. उन्होंने स्लोगन लिखा पोस्टर के साथ धरना दिया है. इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे.

देखें वीडियो

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने TATA के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- कंपनी लीज के नियमों की खुलेआम उड़ा रही धज्जियां

राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन मंत्री ने टाटा समूह पर भगवान बिरसा मुंडा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जमशेदजी नौसरवानजी टाटा ने एक शहर को बसाया है. उनके सपने का शहर में आज टाटा के अधिकारी अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे हैं. जिस राज्य में टाटा स्थापित है, राज्य के स्थापना दिवस और उस राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले धरती आबा भगवान बिरसा के नाम पर टाटा समूह द्वारा किसी तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. ना ही उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. अधिकारियों ने टाटा के सपनों का भी अपमान किया गया है.

Last Updated : Nov 16, 2021, 5:45 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.