ETV Bharat / state

जमशेदपुरः बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला अपराध पर भाजपा आक्रोशित, CM सोरेन का फूंका पुतला - जमशेदपुर में भाजपा ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फुका

झारखंड में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छिनतई, अपहरण और उत्पीड़न के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है. महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जमशेदपुर में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका.

प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था और महिला अपराध पर भाजपा आक्रोशित
BJP burnt effigy of CM Soren in Jamshedpur
author img

By

Published : Oct 21, 2020, 3:55 AM IST

जमशेदपुर: झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के आंकड़ें बेहद चिंताजनक हैं. राज्य में हेमंत सरकार के आगमन के पश्चात महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छिनतई, अपहरण और उत्पीड़न के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है. महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया.

महिलाओं के साथ अत्याचार

मंगलवार की शाम को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुतला दहन कर महागठबंधन सरकार को पूर्ण रूप से विफल बताया.

पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार राज्य की बहन-बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने में पूर्ण रूप से विफल हो रही है. आये दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छिनतई, अपहरण जैसी घटनाओं से झारखंड की छवि पूरे देश मे धूमिल हुई है. महिला अत्याचार के साथ निरंतर हो रहे आपराधिक घटनाओं से झारखंड की जनता भयाक्रांत हैं.

ये भी पढ़ें-राज्यभर में 22 अक्टूबर को कांग्रेस की पीसी, कहा- केंद्र सरकार की गलत नीतियों को करेंगे उजागर

कानून व्यवस्था लचर

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी राज्य के लिए कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ होना विकास का परिचायक होता है. पिछले पांच वर्षों में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर प्रदेशवासियों को भयमुक्त और सुशासन युक्त सरकार दी, लेकिन पिछले 10 महीनों की हेमंत सरकार के दौरान राज्य में अपराधियों के मंसूबे सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं. दिनदहाड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र समेत राजधानी रांची में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म पर सरकार की उदासीनता से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं.

महिलाओं पर बढ़ रही अपराध

महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में शासन-प्रशासन की ओर से लीपापोती किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. लौहनगरी जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने समय समय पर ज्ञापन, कैंडल मार्च, पुतला दहन, प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जनता की भावनाओं से आगाह किया है कि अगर संवेदनहीन हेमंत सरकार महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन को बाध्य होगी.

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.