ETV Bharat / state

दुमका में भाजपा की प्रमंडलस्तरीय बैठक संपन्न, बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को दिए कई निर्देश

author img

By

Published : Jul 2, 2023, 8:33 AM IST

Updated : Jul 2, 2023, 8:41 AM IST

दुमका में भाजपा की प्रमंडलीय बैठक संपन्न हुई. इसमें बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कई टिप्स और निर्देश दिए. साथ ही पार्टी के लिए बिना किसी स्वार्थ के काम करने के लिए धन्यवाद दिया.

BJP regional meeting in dumka
BJP regional meeting in dumka
देखें वीडियो

दुमका: जिले के इंडोर स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस बैठक में मुख्य तौर पर भाजपा के 30 मई से 30 जून तक चले महा जनसंपर्क अभियान में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने का निर्देश दिया गया. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर भी निशाना साधा.

यह भी पढ़ें: मिशन 2024 को लेकर बीजेपी का महाजनसंपर्क अभियान कितना रहा सफल, पढ़िए ये रिपोर्ट

इस बैठक में मुख्य तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, दुमका सांसद सुनील सोरेन, सारठ विधायक रणधीर सिंह, देवघर विधायक नारायण दास, गोड्डा विधायक अमित मंडल उपस्थित थे. इसके साथ ही संथाल परगना प्रमंडल के सभी छह जिले दुमका, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा के पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया.

'जनता की समस्याओं को लेकर करें आंदोलन': इस बैठक में बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सीधे जनता से जुड़ें. मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए जो जन कल्याणकारी योजनाएं हैं, उसका लाभ लोगों को पहुंचाना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि आप पंचायत, प्रखंड या जिला जिस स्तर पर कार्य कर रहे हैं, वहां जनता की जो समस्याएं हैं, जो परेशानियां हैं, जो मांग हैं, उसे लेकर आंदोलन करें. इससे लोग भाजपा से जुड़ेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि 30 जून तक जो हमारा महाजनसंपर्क अभियान चला उसे और विस्तृत करते हुए इसे 10 दिन और बढ़ाया जा रहा है. आप इस दौरान फिर से घर-घर जाकर लोगों से मिलें. मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां बताएं और उन्होंने जनता के लिए जो काम किए हैं, उसकी जानकारी दें.

कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद: बाबूलाल मरांडी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने लगातार एक महीने तपती गर्मी में भी पार्टी संगठन का जो काम किया है, वे उसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं. भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस राष्ट्र के प्रति समर्पित है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है और हमारे कार्यकर्ता हर दिन पार्टी के काम में लगे रहते हैं. महा जनसंपर्क अभियान के दौरान लगातार कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए. लोकसभा स्तर पर विशाल जनसभा का आयोजन, लाभार्थी सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन किए गए. जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का काम पीएम मोदी के नेतृत्व में किया है, आज उसी के आशीर्वाद के रूप में भाजपा के कार्यकर्ता वोट मांगेंगे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर साधा निशाना: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. यहां तक कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे भी पूरा नहीं किया. नगर निकाय चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि यह सरकार इस चुनाव को कराना ही नहीं चाहती. इसलिए इसे लटकाए हुए रखा है.

Last Updated : Jul 2, 2023, 8:41 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.