ETV Bharat / state

पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका सेंट्रल जेल में किया गया शिफ्ट, पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका

author img

By

Published : Feb 21, 2021, 8:42 PM IST

नीरज हत्याकांड मामले में धनबाद जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. इसको लेकर संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर हमला बोला है. उन्होंने इस फैसले के पीछे साजिश और अनहोनी की आशंका जताई है. कहा कि, कोई अनहोनी होती है तो सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होगा.

Former MLA Sanjeev Singh shifted to Dumka Central Jail
पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी

धनबाद: नीरज हत्याकांड मामले में धनबाद जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को रविवार को दुमका सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया. इसके बाद पूर्व विधायक की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने प्रशासन और कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर साजिश के तहत शिफ्टिंग कराने का आरोप लगाया है.

देखें पूरी खबर

ये भी पढ़ें-धनबादः कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक संजीव सिंह दुमका जेल शिफ्ट, समर्थकों ने जताया ऐतराज

बौखलाहट में हैं विधायक
रागिनी सिंह ने बताया कि संजीव सिंह को दुमका जेल में शिफ्ट करने की कोई भी सूचना जेल प्रशासन ने नहीं दी, जबकि संजीव सिंह की पत्नी होने के नाते जेल प्रशासन को उन्हें सूचना देनी चाहिए थी. सरकार में शामिल कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के इशारे पर सरकार के आदेश के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता से विधायक घबरा गई हैं और परेशान करने के लिए यह कदम उठाया है. विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से झरिया की जनता परेशान हो चुकी है और उन्होंने बौखलाहट में यह काम कराया है.

ये भी पढ़ें-धनबाद सांसद पीएन सिंह का बयान, कहा- चांद को मानने वाले कर रहे संविधान का विरोध

...तो प्रशासन होगा जिम्मेदार

रागिनी सिंह ने कहा कि संजीव सिंह के जेल में रहते हुए भी उन्हें लोगों का अपार स्नेह मिल रहा है. इस बात से झरिया विधायक और उनके समर्थक बेहद परेशान हैं. हालांकि अब हत्याकांड का मामला कोर्ट में अब अंतिम दौर में है और उस मामले में संजीव सिंह निर्दोष साबित होंगे, इसलिए विरोधियों ने साजिश कर उन्हें धनबाद से दुमका भिजवा दिया, ताकि वे अपने वकीलों से निरंतर नहीं मिल सके. उन्होंने कहा कि अगर दुमका जेल में कोई भी अनहोनी संजीव सिंह के साथ होती है तो इसके लिए सरकार और प्रशासन दोषी होगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.