ETV Bharat / state

भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, बुधवार को धनबाद में सरकार के खिलाफ करेंगे विराट प्रदर्शन

author img

By

Published : Nov 22, 2022, 5:14 PM IST

भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रखंड मुख्यालयों का घेराव करने के बाद बुधवार से जिला मुख्यालयों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन (BJP Protest Against Hemant Government in Dhanbad) किया जाएगा.

BJP protest Banner
BJP protest Banner

धनबाद: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. बीते दिनों झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपाईयों ने प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया था. वहीं अब बुधवार से भाजपाई जिला मुख्यालयों में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन (BJP Protest Against Hemant Government in Dhanbad) करेंगे.

ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ सड़क पर भाजपा नेता-कार्यकर्ता, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

सरकार हत्या, लूट, बलात्कार और महिला उत्पीड़न पर लगाए रोकः भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में हत्या, लूट, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न जैसे मामले बढ़ें हैं. लगातार सूबे में हत्या, लूट, बलात्कार और महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं. हेमंत सोरेन सरकार इस पर रोक लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है.

हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ का लगाएंगे नाराः इसके विरोध में भाजपाईयों द्वारा प्रखंड कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया था. वहीं अब अगली कड़ी में जिला मुख्यालय का भी घेराव किया (Encirclement Of District) जाएगा. हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ के नारे के साथ बुधवार को हजारों भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे.

हेमंत सरकार अपना रवैया बदलेः चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन को अपना रवैया बदलना होगा और हत्या, लूट, बलात्कार और महिला उत्पीड़न के मामले में लगाम लगानी होगी. अन्यथा भाजपा अब संघर्ष के रास्ते पर चल पड़ी है. झारखंड की जनता के हितों की अनदेखी भाजपा नहीं कर सकती है.

घेराव कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे शामिलः उन्होंने कहा कि हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ के बैनर तले विराट प्रदर्शन बुधवार को जिला मुख्यालय में किया जाएगा. जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.