ETV Bharat / state

शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए अरदास का आयोजन, लंगर के लिए कांग्रेस ने जमा किया फंड - धनबाद में शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए अरदास का आयोजन

केंद्र सरकार की ओर से लाये गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ धनबाद में सिख समुदाय का आंदोलन कांग्रेस नेताओं के सहयोग से धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है. इसी क्रम में धनबाद के बड़ा गुरुद्वारा में कांग्रेस नेता अशोक सिंह के मौजूदगी में शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए अरदास का आयोजन किया गया.

धनबाद के कांग्रेसी नेताओं ने लंगर का आयोजन किया

author img

By

Published : Dec 20, 2020, 10:55 PM IST

धनबाद: किसानों के समर्थन में पिछले दिनों आयोजित भारत बंद के समर्थन में धनबाद में कांग्रेस, झामुमो, आरजेडी, वामदल समेत सिख समुदाय के लोगों ने भी सड़क पर उतर कर जोरदार आंदोलन किया. उसके बाद पिछले दिनों गुरुद्वारे के ग्रंथी संत राम सिंह की ओर से खुद को गोली मारने के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए सिख समुदाय के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वहीं रविवार को मृतक सभी 23 किसानों की आत्मा की शांति के लिए धनबाद के बड़ा गुरुद्वारा में एक अरदास का आयोजन किया गया.

ये भी पढ़ेंः15वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का तीसरा दिन, रांची को मिले 11 मेडल

संत राम सिंह के साथ-साथ कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में शहीद हुए कुल 23 किसानों की शांति के लिए अरदास से पूर्व कांग्रेस नेता अशोक सिंह की मौजूदगी में सिख समुदाय के कुछ लोगों ने गुरुद्वारा परिसर में धरना दिया और कृषि कानून वापस लेने की मांग की. इसी बीच नारेबाजी भी हुई और गुरुद्वारे में मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गये. हालांकि, भाजपा पहले भी यह आरोप लगा चुकी है कि किसान आंदोलन राजनीति की भेंट चढ़ चुका है और इस आंदोलन को बनाए रखने के लिए विपक्ष सहयोग कर रहा है. आज धनबाद में यह देखा भी गया.

अरदास के बाद आंदोलन में शामिल किसानों के लिए लंगर में सहयोग के लिए कांग्रेस नेता अशोक सिंह की ओर से 51 हजार की सहयोग राशि प्रदान की गई. इसके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी सहयोग राशि प्रदान किया. मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में अन्नदाता उनके लिए दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं और वहां के लंगर के लिए सहयोग करना उनका कर्तव्य है.

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.