ETV Bharat / state

गोड्डा सीट पर किचकिच जारी, कांग्रेस विधायक ने कहा- अजय कुमार खुद लड़ें चुनाव, हम जिताएंगे

author img

By

Published : Mar 8, 2019, 6:02 PM IST

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा है कि गोड्डा सीट कांग्रेस को नहीं मिली, तो संथाल में कांग्रेस समाप्त हो जाएगी.

इरफान अंसारी से बातचीत

नई दिल्ली: झारखंड में महागठबंधन में गोड्डा लोकसभा सीट को लेकर किचकिच चल रही है. कांग्रेस से फुरकान अंसारी और झारखंड विकास मोर्चा से प्रदीप यादव दोनों यहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं. गोड्डा सीट को लेकर जो पेंच है, वह सुलझने का नाम नहीं ले रहा है.

इरफान अंसारी से बातचीत

फुरकान अंसारी के बेटे और झारखंड से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिलकर गोड्डा सीट के पेंच को सुलझाने की कोशिश की है. यह सीट कांग्रेस को नहीं मिली, तो संथाल में कांग्रेस समाप्त हो जाएगी.

इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार को जमशेदपुर सीट छोड़ देनी चाहिए. और उन्हें गोड्डा से चुनाव लड़ना ताहिए. यही नहीं इरफान ने ये भी कहा कि वह गोड्डा से वह उन्हें जीत दिलाएंगे. इरफान ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर में जेवीएम दूसरे नंबर पर था उन्होंने 3 लाख 50 हजार से ज्यादा वोट हासिल किया था. इसलिए जेवीएम को जमशेदपुर सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए. जमशेदपुर सीट पर जेवीएम मजबूत है.

इरफान ने कहा कि गोड्डा सीट पर कांग्रेस मजबूत है. इसलिए कांग्रेस को यह सीट अपने पास रखनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि अगर कुछ लोग फुरकान को गोड्डा से नहीं लड़ाना चाहते इसलिए यह सीट जेवीएम को दे रहे हैं. उन्होंने आलाकमान ऐसा फैसला नहीं लेने की सलाह दी. उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस यह सीट अपने पास रखे और अजय कुमार गोड्डा से चुनाव लड़ें.

Intro:जमशेदपुर सीट jvm को दी जाए, अजय कुमार गोड्डा से लड़े, हमलोग जिताएंगे- इरफान अंसारी

नयी दिल्ली- झारखंड महागठबंधन में गोड्डा लोकसभा सीट पर कांग्रेस से फुरकान अंसारी और झारखंड विकास मोर्चा से प्रदीप यादव चुनाव लड़ना चाहते हैं, गोड्डा सीट को लेकर जो पेंच है वह सुलझ नहीं पा रहा है

Body:फुरकान अंसारी के बेटे और झारखंड से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि आज मैं दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिलकर गोड्डा सीट के पेंच को सुलझाने की कोशिश किया हु, यह सीट कांग्रेस को नहीं मिली तो संथाल में कांग्रेस समाप्त हो जाएगी

इरफान अंसारी ने कहा कि अजय कुमार हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जमशेदपुर सीट छोड़ देनी चाहिए, वह गोड्डा से चुनाव लड़े, हम लोग उनको जिताएंगे, 2014 के लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर में jvm दूसरे नम्बर पर थी और 3 लाख 50 हज़ार से ज्यादा वोट लायी थी इसलिय jvm को जमशेदपुर सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए, जमशेदपुर सीट पर jvm मजबूत है

Conclusion:इरफान ने कहा कि गोड्डा सीट पर कांग्रेस मजबूत है इसलिए कांग्रेस को यह सीट अपने पास रखनी चाहिए, अगर फुरकान साहब को गोड्डा से नहीं लड़ाना चाहते कुछ लोग और इसलिए यह सीट jvm को दे रहे हैं तो कृपया ऐसा न करिए क्योंकि कांग्रेस यहां मजबूत है, कांग्रेस यह सीट अपने पास रखे और अजय कुमार गोड्डा से चुनाव लड़े
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.