ETV Bharat / state

बोकारो: अपर नगर आयुक्त ने कहा- निगम के अधिकारी और कर्मी आम लोगों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे - बोकारो नव पदस्थापित अपर नगर आयुक्त

बोकारो के चास नगर निगम के नव पदस्थापित अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने अपने पद पर योगदान देने के बाद निगम के अधिकारियों और कर्मियों के साथ निगम सभागार में बैठक की. उन्होंने सभी विभागों से संबंधित जानकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से ली और निर्देश दिया कि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी निगम में नहीं होनी चाहिए.

additional municipal commissioner held a meeting in bokaro
नव पदस्थापित अपर नगर आयुक्त ने की बैठक
author img

By

Published : Apr 11, 2021, 10:57 AM IST

बोकारो: चास नगर निगम के नव पदस्थापित अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने अपने पद पर योगदान देने के बाद निगम के अधिकारियों और कर्मियों के साथ निगम सभागार में बैठक की. सबसे पहले अपर नगर आयुक्त के कार्यपालक पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन ने स्वागत किया. उसके बाद बारी-बारी से निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से उनका परिचय कराया गया.

ये भी पढ़ें- धनबाद में बिना मास्क पकड़े गए तो पढ़ना होगा कोरोना का पाठ, सेन्सेटाइजेशन कैंप में लग रही 'क्लास'

राज्य सरकार की प्राथमिकता निगम की भी प्राथमिकता है- अपर नगर आयुक्त

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने सभी विभागों से संबंधित जानकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से ली. उन्होंने ये निर्देश दिया कि आम लोगों के लिए किसी भी तरह की परेशानी निगम में नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग निगम में आएंगे उनके कार्यों का समाधान तत्काल होना चाहिए. मीडिया से बात करते हुए अनिल कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता निगम की भी प्राथमिकता है. जो भी सरकारी योजना आम लोगों के लिए निगम में आएगी, उसका लाभ लोगों को देना ही प्राथमिकता होगी. उन्होंने साफ-सफाई के सवाल पर कहा कि जो भी गड़बड़ियां पहले से चली आ रही हैं, उनको सुधारते हुए सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने का काम किया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से कहा कि निगम के अधिकारी और कर्मी आम लोगों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.