ETV Bharat / city

रांची: तापमान में हुई गिरावट, कांके में सबसे कम रहा तापमान - झारखंड में मौसम

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. लगातार 16 जनवरी तक स्थिति ऐसी बनी रहेगी. सुबह के समय आसमान में कोहरा छाया रहेगा और दिन में धूप खिलेगी. मौसम साफ रहेगा, जिसके कारण अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक रहने की संभावना है.

Weather update in Jharkhand
झारखंड में मौसम का अपडेट
author img

By

Published : Jan 13, 2021, 10:55 PM IST

रांची: राजधानी में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी देखने को मिल रही है. पारा लुढ़कने के कारण ठंड बढ़ गई है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण ठंडी हवा आ रही है.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. लगातार 16 जनवरी तक स्थिति ऐसी बनी रहेगी. सुबह के समय आसमान में कोहरा छाया रहेगा और दिन में धूप खिलेगी. मौसम साफ रहेगा, जिसके कारण अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-किराड़ीः लक्ष्मी विहार डिस्पेंसरी में समय से नहीं आते डॉक्टर, स्थानीय परेशान

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया. रांची में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 24.6 रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि कांके में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 09.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.