ETV Bharat / city

फेसबुक के जरिए रांची की दो महिलाओं ने बनाई 'कम्युनिटी',  स्थानीय महिलाओं को हो रहा फायदा

author img

By

Published : Aug 13, 2019, 10:20 PM IST

झारखंड की महिलाओं को आत्मर्निभर बनाने के लिए दो महिलाएं फेसबुक के जरिए एक उचित प्लेटफार्म देने का काम कर रहीं हैं. इससे झारखंड के उन महिलाओं को भी फायदा पहुंच रहा है जो किसी कारणवश अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पाती हैं. इन दोनों महिलाओं की यह एक सराहनीय कदम है.

रांची की दो महिलाओं ने बनाई 'कम्युनिटी

रांची: झारखंड की महिलाओं को एक उचित प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से इस डिजिटल जमाने में फेसबुक के जरिए रिंकू और श्वेता नाम की दो महिलाएं द पिंक फैबल्स नाम की कम्युनिटी चला रही है. दो सदस्यों से शुरू हुए इस कम्युनिटी में आज 10 हजार से अधिक सदस्य हैं. इसमें उद्यमी महिलाओं के अलावे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की इच्छुक महिलाओं को जोड़ा गया है जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें.

देखें पूरी खबर

इस कम्युनिटी की स्थापना रिंकू अग्रवाल बासु और श्वेता बंका ने 2018 में की थी. रिंकू बासु को 2018 में ह्यूमन आइकन ऑफ इंडिया की सम्मान भी मिल चुका है. ये दोनों महिलाएं झारखंड की महिलाओं के लिए कुछ करने और उनकी प्रतिभा को उचित सम्मान दिलाने के लिए प्रयासरत है, साथ ही उनको हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढे़ं- 15 अगस्त को लेकर निगम चलाएगा विशेष सफाई अभियान, दिए गए कई निर्देश

मंच का उद्देश्य है झारखंड के महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर एक विशेष स्थान दिलाना, साथ ही उनके द्वारा निर्मित विभिन्न तरह की वस्तुओं को एक प्लेटफॉर्म देना. शुरुआत में यह मंच दो सदस्यों से शुरू हुई, लेकिन आज 10 हजार से ज्यादा सदस्य इस मंच से जुड़ चुकी है.

Intro:रांची।

झारखंड की महिलाओं को एक उचित प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से इस डिजिटल जमाने में फेसबुक के जरिए रिंकू और श्वेता नाम की दो महिलाओं ने द पिंक फैबल्स नाम की कम्युनिटी चला रही है .दो सदस्यों से शुरू हुए इस कम्युनिटी में आज 10 हज़ार से अधिक सदस्य है. इसमें उद्यमी महिलाओं के अलावे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की इच्छुक महिलाओं को जोड़ा गया है. जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें.

Body:इस कम्युनिटी की स्थापना रिंकू अग्रवाल बासु और श्वेता बंका ने 2018 में की थी .रिंकू बासु को 2018 में ह्यूमन आइकन ऑफ इंडिया की सम्मान भी मिल चुका है .ये दोनों महिलाएं झारखंड की महिलाओं के लिए कुछ करने और उनकी प्रतिभा को उचित सम्मान दिलाने के लिए प्रयासरत है .साथ ही उनको हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की प्रयास कर रही है .मंच का उद्देश्य है झारखंड के महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर एक विशेष स्थान देना साथ ही उनके द्वारा निर्मित विभिन्न तरह की वस्तुओं को एक प्लेटफॉर्म देना .शुरुआत में यह मंच दो सदस्यों से शुरू हुई लेकिन आज 10 हज़ार से ज्यादा सदस्य इस मंच से जुड़ चुकी है.

बाइट-रिंकू अग्रवाल बासु।Conclusion:इन महिलाओं की प्रयास से झारखंड के उन महिलाओं को भी फायदा पहुंच रहा है जो किसी कारणवश अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पाती हैं.वाकई इन दोनों महिलाओं की यह एक सराहनीय कदम है.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.