ETV Bharat / city

Top10@3PM: जानें झारखंड की अब तक की 10 बड़ी खबरें

author img

By

Published : Mar 8, 2022, 3:01 PM IST

झारखंड की इस महिला विधायक का अंदाज है निराला, घोड़े पर होकर सवार पहुंची विधानसभा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिलाओं को दी बधाई, Jharkhand Market Price:ओडिशा के परवल की सब्जी मार्केट में धमक, Murder in Godda: बिहार की लड़की की झारखंड में हत्या, ननिहाल में मिली लाश...ऐसी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें Top10@3PM.

news of Jharkhand
news of Jharkhand
  • झारखंड की इस महिला विधायक का अंदाज है निराला, घोड़े पर होकर सवार पहुंची विधानसभा

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. बजट सत्र में जहां काफी गहमागहमी चल रही है. वहीं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद अपने अलग अंदाज में नजर आ रही है. सत्र के 7वें दिन वो घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची.

  • International Women's Day: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिलाओं को दी बधाई, राज्य सरकार पर साधा निशाना

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिलाओं को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. राज्य में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़े हैं.

  • International Women's Day: मिलिए गोड्डा की मोनालिसा से, जानिए दो हजार बच्चे क्यों बुलाते हैं इन्हें दीदी

गोड्डा की मोनालिसा को हजारों बच्चे प्यार से दीदी बुलाते हैं. पहाड़िया आदिम जनजाति समुदाय की मोनालिसा गाोड्डा के गांव-गांव में जाकर नेटबॉल का प्रशिक्षण देती हैं.

  • अपहरण की सूचना पर हलकान रही रांची पुलिस, छापेमारी में खुला किडनेपिंग का राज

रांची के रातू से एक स्वासथ्य अधिकारी के बेटे के अपहरण को लेकर रांची पुलिस परेशान रही. पुलिस ने महज कुछ घंटों में ही लड़के को बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद कुछ अलग ही मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

  • Murder in Godda: बिहार की लड़की की झारखंड में हत्या, ननिहाल में मिली लाश

बिहार के बांका की रहने वाली लड़की की लाश गोड्डा में मिली है. किसी ने लड़की की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया था. वो गोड्डा में अपने ननिहाल में रह रही थी. पुलिस मामले की छानबीज में जुटी है.

  • International Women's Day: रांची रेल मंडल की विशेष पहल, महिला कर्मचारियों के हाथ सौंपी सारी जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची रेल मंडल की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ सौंपी गई है. इस अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन का पूरा नजारा बदला-बदला लग रहा है. विभिन्न विभागों की 70 से अधिक महिला मिलकर इस जिम्मेदारी को बखूबी संभाल रही हैं.

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : राष्ट्रपति 29 उत्कृष्ट महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे. दरअसल साल 2020 का पुरस्कार समारोह कोविड-19 महामारी के कारण आयोजित नहीं किया गया था. इसलिए इस साल 2020 और 2021 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को एकसाथ सम्मानित किया जाएगा.

  • महिला दिवस विशेष : रोज 16 किमी पैदल चलकर आदिवासी बच्चों को पढ़ातीं हैं मिनी

केरल में मिनी टीचर के सामने राह आसान नहीं है. उन्हें नदियों, ढलानों और जंगलों से जूझना पड़ता है क्योंकि वह हर दिन 16 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक जाती हैं और फिर वापस लौटती हैं.

  • International Women's Day: मिलिए झारखंड की पहली महिला लोको पायलट दीपाली अमृत से, दृढ़ इच्छाशक्ति से तय किया कामयाबी का सफर

झारखंड की पहली महिला लोको पायलट दीपाली अमृत हैं. उन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया है. अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज वह दक्षिण पूर्वी रेलवे के तमाम पटरी पर ट्रेन चला चुकी हैं.

  • सैकड़ों पीड़ित महिलाओं की बुलंद आवाज हैं पद्मश्री छुटनी देवी, डायन के नाम पर हुए थे अत्याचार

पद्मश्री छुटनी देवी का जीवन संघर्षों से भरा है. आज वह 25 सालों से डायन कुप्रथा के खिलाफ जंग लड़ रही है. लेकिन एक समय ऐसा था जब छुटनी देवी को डायन के नाम पर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया था. अपने चार बच्चों के साथ वह 8 महीने खुले आसमान के नीचे रही और आज अपने हौसलों से सैकड़ों पीड़ित महिलाओं की एक बुलंद आवाज हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.